National Teacher Award 2024: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से देशभर के 50 शिक्षक होंगे सम्मानित, पूरी लिस्ट जांचें
Abhay Pratap Singh | August 28, 2024 | 07:45 PM IST | 2 mins read
नेशनल टीचर अवार्ड 2024 में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार राज्य के दो-दो शिक्षकों के भी नाम शामिल हैं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 (National Teacher Award 2024) से देशभर के 50 शिक्षकों को शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से चयनित शिक्षकों के नामों की घोषणा की गई है। यह कार्यक्रम 5 सितंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार उन शिक्षकों को दिया जाता है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और परिश्रम से विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ ही छात्रों के जीवन को भी बेहतर बनाया है। नेशनल टीचर अवार्ड 2024 के लिए चयनित शिक्षकों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी।
नेशनल शिक्षक पुरस्कार 2024 में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार राज्य के दो-दो शिक्षकों के नाम शामिल हैं। यूपी के दो शिक्षकों में रविकांत द्विवेदी और श्याम प्रकाश मौर्य हैं। वहीं, एमपी के माधव प्रसाद पटेल और सुनीता गोधा को तथा बिहार की डॉ मीनाक्षी कुमारी और सिकंदर कुमार सुमन को सम्मानित किया जाएगा।
Also read Telecom Excellence Awards 2024: यूजीसी ने टेलीकॉम एक्सीलेंस अवार्ड 2024 के लिए आवेदन आमंत्रित किए
इसके अलावा, इस सूची में हिमाचल प्रदेश से शिक्षक सुनील कुमार, उत्तराखंड से कुसुम लता गरिया, गोवा से चंद्रलेखा दामोदर मिस्त्री, पंजाब से पंकज कुमार गोयल और राजिन्दर सिंह, राजस्थान से बलजिंदर सिंह बर्रार और हुकुमचंद चौधरी को शामिल किया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ से के. शारदा का नाम शामिल है।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 की सूची में गुजरात के शिक्षक चंद्रेश कुमार भोलाशंकर बोरीसागर और विनय शशिकांत पटेल, ओडिशा के दविति चंद्र साहू और संतोष कुमार कर, पश्चिम बंगाल के अशीष कुमार रॉय और प्रशांत कुमार मारिक का नाम है। इसके अतिरिक्त, जम्मू कश्मीर की उर्फाना अमीन को भी शामिल किया गया है।
इसके अलावा, अंडमान एंड निकोबार राज्य की के सुमा, जवाहर नवोदय विद्यालय की सुनीता गुप्ता, केंद्रीय विद्यालय की चारू शर्मा और अशोक सेन गुप्ता का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। अधिक जानकारी और पूरी लिस्ट की जांच करने के लिए उम्मीदवार awards.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी