NCERT-Amazon Partnership: एनसीईआरटी-अमेजन के बीच अनुबंध, तय कीमत पर खरीद सकेंगे ऑनलाइन किताबें
Santosh Kumar | October 7, 2024 | 07:35 PM IST | 2 mins read
इससे छात्रों को एनसीईआरटी की किताबें एक निश्चित कीमत पर उपलब्ध होंगी। उन्हें किताबें खरीदने के लिए दोगुनी या तिगुनी रकम नहीं चुकानी पड़ेगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबें अब देश के किसी भी कोने से अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर खरीदी जा सकेंगी। एनसीईआरटी और ई-कॉमर्स साइट अमेजन के बीच आज यानी 7 अक्टूबर को यह समझौता हुआ।
इससे छात्रों को एनसीईआरटी की किताबें तय कीमत पर उपलब्ध होंगी। किताबें खरीदने के लिए छात्रों को दोगुनी या तिगुनी रकम नहीं चुकानी पड़ेगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि एनसीईआरटी देश के लिए एक अग्रणी थिंक टैंक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद इस वर्ष पाठ्यपुस्तकों के प्रकाशन को तीन गुना बढ़ाएगी और 15 करोड़ पुस्तकें छापेगी।
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) के सचिव संजय कुमार, संयुक्त सचिव, (डीओएसईएल) प्राची पांडे, एनसीईआरटी के निदेशक दिनेश प्रसाद सकलानी, अमेजन के उपाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
अमेजन पर एनसीईआरटी बुकस्टोर
इस लेटर ऑफ एंगेजमेंट (एलओई) के तहत, एनसीईआरटी की किताबें भारत के 20,000 पिन कोड पर अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर उपलब्ध होंगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि छात्रों को सही शिक्षण सामग्री और संसाधन मिल सकें।
इससे किंडरगार्टन से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों और यूपीएससी उम्मीदवारों के लिए पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध होंगी। इससे संस्थानों के लिए बड़ी संख्या में पाठ्यपुस्तकें खरीदना आसान हो जाएगा।
इस पहल को और बढ़ावा देने के लिए, अमेजन पर एक समर्पित एनसीईआरटी बुकस्टोर खोला गया है। यह बुकस्टोर उपभोक्ताओं को बिना किसी अतिरिक्त लागत के पाठ्यपुस्तकों की पूरी श्रृंखला आसानी से उपलब्ध कराएगा।
Also read NMMS Scholarship: शिक्षा मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश में किया एनएमएमएसएस पर कार्यशालाएं का आयोजन
नकली किताबों की बिक्री पर रोक लगेगी
अमेजन के साथ साझेदारी से पाइरेटेड किताबों की बिक्री रुकेगी। एनसीईआरटी के मुख्य बिजनेस मैनेजर अमिताभ कुमार ने कहा कि चूंकि एनसीईआरटी द्वारा अमेजन को किताबें दी जाएंगी, इसलिए पाइरेटेड किताबों की संभावना नहीं रहेगी।
इसके साथ ही लोगों को बिल भी मिलेगा। एनसीईआरटी ने किताबों की बिक्री के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के लिए समर्पित वितरक नियुक्त किए हैं, ताकि किताबें अमेजन पर आसानी से उपलब्ध हो सकें। समर्पित वितरक केवल इस ई-कॉमर्स साइट पर किताबें वितरित करने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि बाजार में पायरेटेड किताबें भी बिकती हैं, लेकिन अब उन पर रोक लगेगी। जो लोग पहले एमआरपी से दोगुनी या तिगुनी कीमत देकर अमेजन से किताबें खरीदते थे, अब उन्हें ऐसा नहीं करना पड़ेगा। अब उन्हें उचित दाम पर किताबें मिलेंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी