NEET UG 2025 Exam Live: नीट यूजी परीक्षा ड्रेस कोड मेल-फीमेल, एग्जाम डे गाइडलाइन, टेस्ट सेंटर्स जानें

Saurabh Pandey | May 3, 2025 | 07:00 PM IST | 6 mins read

NEET UG 2025 अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जा रहा है।

NEET 2024 College Predictor

Know your admission chances in Medical, Dental & AYUSH colleges with NEET score/rank.

Try Now
नीट-यूजी का आयोजन पेन और पेपर मोड में किया जाएगा। (प्रतीकात्मक- फ्रीपिक)

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कल यानी 4 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर अंडरग्रेजुएट यानी नीट यूजी आयोजित करेगी।

एनटीए ने नीट यूजी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। नीट परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET Admit Card Download: एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • सबसे पहले NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर NEET UG एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
  • अपना एडमिट कार्ड चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
  • NEET UG एडमिट कार्ड 2025 की हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

NEET UG 2025: पुरुष उम्मीदवारों के लिए ड्रेस कोड

  • आधी आस्तीन वाले हल्के रंग के कपड़े पहनें।
  • ट्राउजर और साधारण पैंट पहनकर जाना चाहिए।
  • परीक्षा हॉल में कुर्ता-पजामा पहनकर जाने की अनुमति नहीं है।
  • उम्मीदवारों को जूते मोजे पहनकर नहीं जाना चाहिए।
  • परीक्षा हॉल में पतले तलवों वाली चप्पल या सैंडल पहनकर जाएं।

NEET UG 2025: महिला उम्मीदवारों के लिए ड्रेस कोड

  • हल्के रंग की आधी आस्तीन वाली कुर्तियां/टॉप पहनकर जाएं।
  • साधारण ट्राउजर या सलवार पहनकर जाने की अनुमति है।
  • कढ़ाई, ब्रोच या फैंसी एक्सेसरीज़ पहनकर नहीं जाना चाहिए।
  • महिला उम्मीदवारों को जूते पहनकर नहीं जाना चाहिए।
  • परीक्षा हॉल में चप्पल या सैंडल पहनकर जाएं।
  • कोई बड़ी हेयर क्लिप या ज्वेलरी जैसे कि झुमके, नाक की पिन, चेन, अंगूठी, चूड़ियां आदि पहनकर नहीं जाना चाहिए।

Also read NEET UG 2025 Cut Off: नीट यूजी क्वालीफाइंग मार्क्स जनरल कैटेगरी के लिए क्या है? कटऑफ निर्धारण कारक जानें

NEET UG 2025: रिपोर्टिंग टाइम

नीट यूजी 2025 के लिए परीक्षा केंद्र परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले खोला जाएगा और उम्मीदवारों को दोपहर 1:30 बजे के बाद नीट परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]