NEET MDS 2024 Cutoff: नीट एमडीएस की खाली सीटों को भरने के लिए कट-ऑफ अंक में 21.692 पर्सेंटाइल की कमी
Santosh Kumar | September 17, 2024 | 05:04 PM IST | 2 mins read
स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय चिकित्सा परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) को कम योग्यता प्रतिशत के अनुसार परिणामों को संशोधित करने का निर्देश दिया है।
Predict your admission chance in top medical college based on NEET MDS score.
Try Nowनई दिल्ली: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने डेंटल सर्जरी में स्नातकोत्तर के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट एमडीएस) के उम्मीदवारों को राहत देते हुए सभी श्रेणियों के लिए योग्यता प्रतिशत कट-ऑफ को घटाकर 21.692 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही मंत्रालय ने एनबीईएमएस को उम्मीदवारों के संशोधित परिणाम जारी करने का भी निर्देश दिया है।
मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय ने नीट एमडीएस 2024 के लिए कट-ऑफ पर्सेंटाइल को घटाकर 21.692% करने का फैसला किया है। यह फैसला डीसीआई के एमडीएस रेगुलेशन, 2017 के क्लॉज 7(1) के दूसरे प्रावधान और डीजीआई के मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी कोर्स (पहला संशोधन) रेगुलेशन, 2018 के आधार पर लिया गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा की गई इस कटौती का उद्देश्य सामान्य, एससी/एसटी/ओबीसी और यूआर-पीडब्ल्यूडी जैसी विभिन्न श्रेणियों के लिए रिक्त सीटों को भरना है। इस संबंध में, मंत्रालय ने राष्ट्रीय चिकित्सा परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) को कम योग्यता प्रतिशत के अनुसार परिणामों को संशोधित करने का निर्देश दिया है।
NEET MDS 2024 Cutoff: संशोधित कट-ऑफ
अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए संशोधित अर्हक नीट एमडीएस कट-ऑफ पर्सेंटाइल की जांच कर सकते हैं-
| श्रेणी | कट-ऑफ पर्सेंटाइल |
|---|---|
|
सामान्य (यूआर/ईडब्ल्यूएस) |
28.308 |
|
एससी/एसटी/ओबीसी (एससी/एसटी/ओबीसी के पीडब्ल्यूडी सहित) |
18.308 |
|
यूआर-पीडब्ल्यूडी |
23.308 |
Also read NEET MDS Counselling 2024: नीट एमडीएस स्ट्रे वैकेंसी राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
NEET MDS 2024 Revised Result: एमसीसी को निर्देश
इसके अलावा, मंत्रालय ने मेडिकल काउंसलिंग समिति (एमसीसी) से प्राथमिकता के आधार पर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। बता दें कि यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट एसोसिएशन (यूडीएफए) ने 24 अगस्त, 2024 को योग्यता प्रतिशत को कम करने का अनुरोध किया था।
एसोसिएशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर खाली सीटों को लेकर चिंता जताई थी। डॉक्टरों के संगठन ने कहा कि विभिन्न राज्य मेडिकल कॉलेजों में 2,001 सीटें खाली पड़ी हैं। यूडीएफए ने कहा कि इन सीटों को भरने के लिए कट-ऑफ मार्क्स को कम करना जरूरी है।
इसके बाद मंत्रालय ने इस संबंध में एनबीईएमएस को एमसीसी को निर्देश दिया है।नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने 3 अप्रैल 2024 को नीट एमडीएस 2024 का रिजल्ट घोषित किया था। नीट एमडीएस 2024 काउंसलिंग 1 जुलाई से शुरू हुई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी