NEET PG Admit Card 2024: नीट पीजी एडमिट कार्ड 8 अगस्त को nbe.edu.in पर होगा जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | July 24, 2024 | 03:28 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Check your admission chances in Govt and Private Medical colleges by using NEET PG 2024 College Predictor.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर 2024 (NEET PG 2024) के लिए प्रवेश पत्र 8 अगस्त को जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
नीट पीजी हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इससे पहले, बोर्ड ने पंजीकृत उम्मीदवारों को नीट पीजी 2024 परीक्षा शहर विकल्प भरने के लिए 19 जुलाई से 22 जुलाई तक का समय दिया था।
उम्मीदवार नीट पीजी एडमिट कार्ड 2024 में आवंटित परीक्षा शहर और परीक्षा केंद्र सहित अन्य विवरण देख सकेंगे। इस साल बोर्ड देश भर के 185 शहरों में नीट पीजी 2024 परीक्षा आयोजित करेगी। नीट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने में किसी भी तरह की समस्या होने पर अभ्यर्थी एनबीई हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) द्वारा NEET PG 2024 का आयोजन 11 अगस्त को किया जाएगा। इस साल परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। बता दें कि, इससे पहले नीट पीजी 2024 परीक्षा 23 जून को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जाना था।
नीट पीजी मेडिकल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार एमडी/ एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे। नीट पीजी एक पात्रता-सह-रैंकिंग परीक्षा है। नीट पीजी परीक्षा 2024 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NEET PG ADMIT CARD 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से नीट पीजी हाल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे:
- एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध नीट पीजी 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- NEET PG सेक्शन के अंतर्गत ‘एडमिट कार्ड’ लिंक देखें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- नीट पीजी हाल टिकट जांचे और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी