NEET PG 2024: बीएफयूएचएस ने एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा, अल्ट्रासोनोग्राफी और डीएनबी के लिए पंजीकरण किया शुरू
Abhay Pratap Singh | September 24, 2024 | 11:09 AM IST | 2 mins read
सभी सेवारत पीसीएमएस उम्मीदवारों को प्रोत्साहन अंक प्राप्त करने के लिए 30 सितंबर तक सचिव, पंजाब सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से प्राप्त एनओसी पेश करना होगा।
नई दिल्ली: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS) ने नीट पीजी 2024 के तहत एमडी/ एमएस/ पीजी डिप्लोमा/ अल्ट्रासोनोग्राफी में 6 माह का प्रशिक्षण/ डीएनबी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए bfuhs.ac.in पर पंजीकरण प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू कर दी है। पंजीकरण की आखिरी तिथि 30 सितंबर तय की गई है।
नोटिस के अनुसार, “सभी इच्छुक पात्र नीट पीजी 2024 योग्य उम्मीदवारों के लिए पंजाब राज्य में ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं और आगे के राउंड के लिए कोई और पंजीकरण की अनुमति नहीं दी जाएगी। पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल 30.09.2024 को बंद हो जाएगा।”
आगे कहा गया कि, “सभी सेवारत पीसीएमएस उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि प्रोत्साहन अंक प्राप्त करने के लिए 30 सितंबर 2024 तक पंजाब सरकार के सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से एनओसी प्राप्त करना होगा। इसे विश्वविद्यालय को ईमेल आईडी pgadmissionsbfuhs@gmail.com के माध्यम से भेजना होगा तथा विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर भी अपलोड करना होगा।”
Also read UP NEET PG 2024 Counselling: यूपी नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 पंजीकरण upneet.gov.in पर शुरू
बीएफयूएचएस निर्देश के अनुसार, प्रोत्साहन अंक प्रदान करने के लिए पात्र पीसीएमएस उम्मीदवारों सहित सभी उम्मीदवारों की सूची एनबीई, नई दिल्ली को भेजी जाएगी ताकि नीट पीजी-2024 के तहत उम्मीदवारों की मेरिट सूची तैयार की जा सके।
नोटिस में कहा गया है कि विश्वविद्यालय इस कट ऑफ तिथि के बाद पंजीकरण/ प्रोत्साहन अंक जोड़ने के किसी भी अनुरोध पर विचार करने की स्थिति में नहीं होगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार बीएफयूएचएस की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bfuhs.ac.in/ पर विजिट कर सकते हैं।
Baba Farid University of Health Sciences: आवेदन कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आसानी से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://bfuhs.ac.in/testpg2024mdms/main.aspx पर जाएं।
- उम्मीदवार ‘पंजीकरण’ लिंक पर क्लिक करें और फिर ‘Proceed’ टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- भरे गए फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी