Saurabh Pandey | October 25, 2024 | 09:53 PM IST | 7 mins read
सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार 13 सितंबर को इस मामले की सुनवाई की, जब मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि सिर्फ तीन दिन पहले परीक्षा प्रारूप में बदलाव करना "बहुत असामान्य" था।

नई दिल्ली : सुप्रीनम कोर्ट ने NEET PG 2024 परिणाम पारदर्शिता याचिका पर सुनवाई को अगले आदेश तक टाल दिया गया है। इस मामले में आज यानी 25 अक्टूबर को सुनवाई हुई है। छात्रों के एक ग्रुप ने NEET PG परिणामों में विसंगतियों और परीक्षा पैटर्न में अचानक बदलाव का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
पिछली सुनवाई में पीठ से नीट पीजी परीक्षा पैटर्न में आखिरी मिनट में बदलाव और परिणाम प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी के संबंध में उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई चिंताओं पर सुनवाई होने की उम्मीद थी। हालांकि, पिछले सत्र में केंद्र से कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं होने के बाद सुनवाई स्थगित कर दी गई थी।
नीट पीजी का आयोजन एमबीबीएस और बीडीएस के बाद स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) द्वारा 23 अगस्त को घोषित परिणामों ने कम रैंकिंग के कारण छात्रों में चिंता पैदा कर दी है। इस वर्ष, परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी, जिसके कारण एनबीई को नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया लागू करनी पड़ी।
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) जल्द ही नीट पीजी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगी। काउंसलिंग शेड्यूल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर उपलब्ध होगा।
Also read NEET PG Counselling 2024 Live: एमसीसी जल्द जारी करेगी नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल, ऐसे कर पाएंगे चेक
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) को पूरे देश में अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) एमडी और एमएस सीटों की 50% के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया की देखरेख करने का काम सौंपा गया है।