NEET PG 2024 Cut-Off: नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल जल्द; जानें टॉप मेडिकल कॉलेजों में पेडियाट्रिक्स के लिए कटऑफ
Santosh Kumar | August 31, 2024 | 02:35 PM IST | 2 mins read
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने 23 अगस्त को नीट पीजी 2024 के नतीजे जारी किए थे।
Check your admission chances in Govt and Private Medical colleges by using NEET PG 2024 College Predictor.
Try Nowनई दिल्ली: नीट पीजी 2024 रिजल्ट को लेकर छात्रों का गुस्सा अभी कम नहीं हुआ है। इस बीच, एनबीईएमएस ने 30 अगस्त को नीट पीजी 2024 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। नीट पीजी 2024 का स्कोरकार्ड जारी होने के बाद अब जल्द ही मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) नीट पीजी काउंसलिंग 2024 का शेड्यूल जारी करेगी। संभावना है कि एमसीसी सितंबर के दूसरे हफ्ते तक काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर सकती है।
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने 23 अगस्त को नीट पीजी 2024 के नतीजे जारी किए थे। हालांकि, नई नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के कारण ये नतीजे छात्रों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस साल नीट पीजी 2024 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी।
नीट पीजी 2024 काउंसलिंग की तारीखों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एमसीसी नीट पीजी 2024 काउंसलिंग के माध्यम से सीटें मेरिट, नीट पीजी रैंक, सीट उपलब्धता और पिछले वर्ष के कट-ऑफ ट्रेंड के आधार पर आवंटित की जाएंगी।
NEET PG 2024 Counselling: काउंसलिंग के बाद कटऑफ
नीट पीजी 2024 का कट-ऑफ पर्सेंटाइल सामान्य वर्ग के लिए 50 है, जबकि एससी/एसटी/ओबीसीऔर सामान्य-पीएच श्रेणियों के लिए क्रमशः 40 और 45 है। एमसीसी नीट पीजी 2024 काउंसलिंग के कई राउंड आयोजित करेगा। काउंसलिंग राउंड पूरा होने के बाद नीट पीजी प्रवेश कटऑफ 2024 जारी किया जाएगा।
एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग का आयोजन 50% अखिल भारतीय कोटा सीटों, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू), दिल्ली विश्वविद्यालय और अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों की 50% एआईक्यू सीटों, और 100% डीएनबी सीटों के लिए करेगा।
नीट पीजी कट-ऑफ शाखा-वार ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक के रूप में जारी किया जाता है, जो विभिन्न शीर्ष पीजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवश्यक है। नीट पीजी 2024 कट-ऑफ पर्सेंटाइल के अनुसार स्कोर परिणामों के साथ जारी किए जाएंगे।
Also read NEET PG 2024 Results: एनबीईएमएस ने नीट पीजी आंसर-की जारी करने से किया इनकार, परिणाम को बताया सही
NEET PG 2024 Cut-Off for Paediatrics: संभावित कट-ऑफ
नीट पीजी 2024 कट-ऑफ के आधार पर, 24,547 एमडी, 12,780 एमएस और 922 पीजी डिप्लोमा सीटों के लिए मेडिकल स्नातकों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। एनबीई मेरिट सूची तैयार करेगा, और जो उम्मीदवार कट-ऑफ को पार करेंगे, वे इस सूची में शामिल होंगे।
उम्मीदवार पिछले वर्ष की कट-ऑफ सूची से शीर्ष मेडिकल कॉलेजों में नीट पीजी 2024 पेडियाट्रिक्स कोर्स की कट-ऑफ का अनुमान लगा सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में भाग लेने वाले मेडिकल कॉलेजों में नीट पीजी 2023 पेडियाट्रिक्स कोर्स के लिए ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक विवरण देख सकते हैं-
| संस्थान का नाम |
ओपनिंग रैंक |
क्लोजिंग रैंक
|
|---|---|---|
|
सरकारी मेडिकल कॉलेज, कोझिकोड |
144 |
1011 |
|
मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली |
249 |
389 |
|
वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली |
264 |
487 |
|
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज फॉर विमेन, नई दिल्ली |
267 |
483 |
|
सरकारी मेडिकल कॉलेज, तिरुवनंतपुरम |
420 |
1426 |
|
मद्रास मेडिकल कॉलेज, चेन्नई |
454 |
1352 |
|
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल और पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, नई दिल्ली |
531 |
726 |
|
सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज, जयपुर |
643 |
1849 |
|
सेठ गोर्धनदास सुंदरदास मेडिकल कॉलेज और किंग एडवर्ड मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, मुंबई |
655 |
1226 |
|
मेडिकल कॉलेज, कोलकाता |
700 |
1883 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी