NEET PG 2024 Results: एनबीईएमएस ने नीट पीजी आंसर-की जारी करने से किया इनकार, परिणाम को बताया सही
Santosh Kumar | August 30, 2024 | 05:35 PM IST | 3 mins read
अधिकारी ने कहा, "अगर हम आगे प्रश्न और उत्तर जारी करना शुरू करते हैं, तो हमारे पास जल्द ही प्रश्न खत्म हो जाएंगे। साथ ही, हम कोचिंग सेंटर नहीं बनना चाहते हैं।"
Check your admission chances in Govt and Private Medical colleges by using NEET PG 2024 College Predictor.
Try Nowनई दिल्ली: नीट पीजी 2024 रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर छात्रों का गुस्सा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एनबीईएमएस ने नीट पीजी आंसर-की जारी करने से इनकार कर मामले को और बढ़ा दिया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एनबीईएमएस का कहना है कि नीट पीजी रिजल्ट 2024 में कोई गड़बड़ी नहीं है। साथ ही आंसर-की जारी करने की भी कोई योजना नहीं है।
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने 23 अगस्त को नीट पीजी 2024 के नतीजे जारी कर दिए, लेकिन नई नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के कारण नतीजे छात्रों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस साल नीट पीजी 2024 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी।
हालांकि इस व्यवस्था से कई छात्र नाखुश थे, लेकिन एनबीईएमएस का कहना था कि व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दोहरी शिफ्ट व्यवस्था लागू की गई थी। लेकिन नतीजों के बाद छात्रों के मुताबिक सुबह और शाम की शिफ्ट की रैंक में काफी अंतर था। शिफ्ट 2 के छात्र फिर से रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं।
NEET PG 2024 Results: एनबीईएमएस ने क्या कहा?
इन चिंताओं के बावजूद, एनबीईएमएस ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि उत्तर कुंजी जारी करने की कोई योजना नहीं है। एनबीईएमएस के अधिकारी ने कहा, "कोई भी संस्थान जो मेडिकल प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है, आंसर-की जारी नहीं करता। मैं एनटीए की नीट यूजी को छोड़ रहा हूं क्योंकि मैं केवल मेडिकल परीक्षाओं के बारे में बात कर रहा हूं। हम उसी नीति पर चलते रहेंगे और उत्तर कुंजी जारी नहीं करेंगे।"
जब पूछा गया कि एनबीई कभी उत्तर कुंजी क्यों जारी नहीं करता, तो अधिकारी ने बताया कि चिकित्सा एक विशिष्ट क्षेत्र है और इसमें सवाल तैयार करना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा, "उदाहरण के लिए, अगर हमें ट्यूबरक्लोसिस पर सवाल बनाना है, तो हम केवल कुछ ही पहलुओं को कवर कर सकते हैं।" अधिकारी ने कहा, "अगर हम आगे प्रश्न और उत्तर जारी करना शुरू करते हैं, तो हमारे पास जल्द ही प्रश्न खत्म हो जाएंगे। साथ ही, हम कोचिंग सेंटर नहीं बनना चाहते हैं।"
NEET PG Result 2024: 'नीट पीजी रिजल्ट में गड़बड़ी नहीं'
नीट पीजी 2024 के छात्रों ने इस साल के नतीजों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शिकायतों की बाढ़ ला दी है। हालांकि, एनबीई अपने रुख पर अड़ा हुआ है और उसने जोर देकर कहा है कि इस साल के नतीजों में कोई विसंगति नहीं है और कोई संशोधन नहीं किया जाएगा।
इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक यूजर (@drkaushal1296) ने नीट पीजी 2024 रिजल्ट को लेकर आरटीआई दाखिल की है। उन्होंने लिखा, "मैंने पहले कभी आरटीआई दाखिल नहीं की, पता नहीं यह काम करेगा या नहीं। देखते हैं वे क्या जवाब देते हैं। उम्मीद है कि सब ठीक रहेगा"
इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी नीट पीजी रिजल्ट 2024 को लेकर आरटीआई दाखिल करने की बात कही। एक यूजर (@faislaskar) ने लिखा, "मैं भी आरटीआई के बारे में सोच रहा हूं... बहुत हो गया.. हम एनबीई के लिए नहीं हैं.. एनबीई हमारे लिए होना चाहिए"
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी