Santosh Kumar | August 30, 2024 | 05:46 PM IST | 1 min read
इस साल एमडी, एमएस, डीएनबी और डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए नीट पीजी प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की गई थी।
Check your admission chances in Govt and Private Medical colleges by using NEET PG 2024 College Predictor.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी 2024 स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। नीट पीजी 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनबीईएमएस नीट पीजी 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
इस साल एमडी, एमएस, डीएनबी और डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए नीट पीजी प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक आयोजित की गई थी।
एनबीईएमएस द्वारा नीट पीजी परीक्षा का परिणाम 23 अगस्त को घोषित किया गया था। अब स्कोरकार्ड जारी होने के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर नीट पीजी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगी।
नीट पीजी 2024 काउंसलिंग सितंबर 2024 के दूसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। एमसीसी पूरे भारत में 50% अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) सीटों के लिए एमडी (26,168 सीटें), एमएस (13,649 सीटें) और पीजी डिप्लोमा (922 सीटें) के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगा।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से नीट पीजी 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-