NEET PG Admission 2024: नीट पीजी स्कोरकार्ड 30 अगस्त को nbe.edu.in पर होंगे जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | August 26, 2024 | 10:52 AM IST | 2 mins read
नीट पीजी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
Check your admission chances in Govt and Private Medical colleges by using NEET PG 2024 College Predictor.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा नीट पीजी 2024 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों के लिए व्यक्तिगत परिणाम 30 अगस्त को जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर नीट पीजी व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
इससे पहले, एनबीईएमएस ने 23 अगस्त को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर 2024 (NEET PG 2024) का परिणाम घोषित किया था। विभिन्न श्रेणियों के लिए कट-ऑफ पर्सेंटाइल की घोषणा करते हुए एनबीईएमएस ने कहा कि उम्मीदवारों द्वारा चिह्नित प्रतिक्रियाओं का कोई पुनर्मूल्यांकन, पुनर्जांच या पुनर्योग नहीं होगा।
बोर्ड द्वारा नीट पीजी 2024 रिजल्ट के साथ ही कट-ऑफ अंक की भी घोषणा की गई थी। नीट रिजल्ट 2024 का मूल्यांकन आईआईटी दिल्ली की नॉर्मलाइजेशन पद्धति के आधार पर किया गया। वहीं, नीट पीजी 2024 परिणाम से असंतुष्ट छात्रों में नाराजगी देखी गई। नीट पीजी 2024 परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की गई थी।
एनबीईएमएस ने जारी अधिसूचना में कहा कि, “नीट-पीजी 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 30 अगस्त 2024 को या उसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट https://nbe.edu.in/ के माध्यम से डाउनलोड किए जा सकते हैं।” नीट पीजी व्यक्तिगत स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
एनबीईएमएस ने आगे कहा कि अखिल भारतीय 50% कोटा सीटों के लिए मेरिट स्थिति अलग से घोषित की जाएगी। राज्य कोटा सीटों के लिए अंतिम मेरिट सूची/श्रेणीवार मेरिट सूची राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों द्वारा उनकी योग्यता/पात्रता मानदंड, लागू दिशा-निर्देशों/नियमों और आरक्षण नीति के अनुसार तैयार की जाएगी।
NEET PG Results 2024: व्यक्तिगत स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से नीट पीजी स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे:
- एनबीई की वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘NEET PG’ टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद, नीट पीजी व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक विंडो खुलेगी, जहां ‘नीट पीजी 2024 परिणाम: व्यक्तिगत स्कोरकार्ड’ पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन विंडो में कैंडिडेट अपना विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नई विंडो खुलेगी और स्कोरकार्ड कैंडिडेट की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- स्कोरकार्ड का पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी