NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 चॉइस फिलिंग आज से शुरू, लास्ट डेट 17 नवंबर
Santosh Kumar | November 8, 2024 | 09:35 AM IST | 1 min read
नीट पीजी 2024 काउंसलिंग राउंड 1 चॉइस फिलिंग के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
Check your admission chances in Govt and Private Medical colleges by using NEET PG 2024 College Predictor.
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया आज यानी 8 नवंबर से शुरू हो गई है। जिन उम्मीदवारों ने नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर 17 नवंबर रात 11:55 बजे तक अपनी चॉइस फिलिंग प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। एमसीसी ने हाल ही में नीट पीजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल जारी किया है।
नीट पीजी 2024 काउंसलिंग राउंड 1 चॉइस फिलिंग के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। चॉइस लॉकिंग की सुविधा 17 नवंबर को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
NEET PG Counselling 2024: 20 नवंबर को सीट अलॉटमेंट
शेड्यूल के मुताबिक सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 18 से 19 नवंबर तक चलेगी। नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 के नतीजे 20 नवंबर 2024 को घोषित किए जाएंगे। जिन सीट आवंटित की जाएगी, उन्हें 21 से 27 नवंबर 2024 के बीच संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा अस्थायी सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 4 दिसंबर को किया जाएगा और उम्मीदवारों के लिए भुगतान सुविधा 4 से 9 दिसंबर (दोपहर 3 बजे तक) तक उपलब्ध रहेगी।
PG NEET Counselling 2024: पंजीकरण 20 सितंबर से जारी
अभ्यर्थी जितने चाहें उतने विकल्प भर सकते हैं, लेकिन उन्हें अपनी वरीयता के क्रम में ही विकल्प प्रस्तुत करने होंगे क्योंकि आवंटन इसी के आधार पर होगा। काउंसलिंग समिति प्रत्येक राउंड के बाद नए पंजीकरण और विकल्प प्रस्तुत करने की सुविधा भी प्रदान करेगी।
बता दें कि एमसीसी नीट पीजी 2024 काउंसलिंग राउंड 1 के लिए पंजीकरण 20 सितंबर से शुरू हुआ था। उम्मीदवार केवल एक बार नीट पीजी काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म जमा कर सकते हैं, एक से अधिक पंजीकरण रद्द कर दिए जाएंगे और कार्रवाई की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी