NEET PG Counselling 2024 Live: नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अगले सप्ताह

Santosh Kumar | October 16, 2024 | 11:02 PM IST | 8 mins read

नीट पीजी परिणाम 23 अगस्त 2024 को और स्कोर कार्ड 30 अगस्त 2024 को जारी किए गए थे। नीट पीजी काउंसलिंग में देरी को लेकर छात्रों में नाराजगी देखी गई है।

NEET PG 2024 College Compare

Check your admission chances in Govt and Private Medical colleges by using NEET PG 2024 College Predictor.

Try Now
नीट पीजी 2024 परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

NEET PG Counselling 2024 Live: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से नीट पीजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल किसी भी समय जारी किया जा सकता है। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक घोषणा के बाद एमसीसी की वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर काउंसलिंग शेड्यूल जांच सकेंगे। कमेटी ने पीजी मेडिकल काउंसलिंग राउंड 1 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20 सितंबर को शुरू की थी।

हालांकि, एमसीसी ने अभी तक पंजीकरण की अंतिम तिथि और प्रवेश कार्यक्रम के बारे में कोई अपडेट जारी नहीं किया है। नीट पीजी मेडिकल के इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक चक्र में देरी का हवाला देते हुए अधिसूचना जारी करने की मांग कर रहे हैं।

NEET PG Supreme Court Hearing: 25 अक्टूबर को सुनवाई

इस संबंध में अभ्यर्थियों के साथ-साथ कांग्रेस सांसद आर सुधा ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से जल्द शेड्यूल जारी करने की मांग की है। वहीं, नीट पीजी 2024 रिजल्ट विवाद भी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। कोर्ट इस पर 25 अक्टूबर को सुनवाई कर सकता है।

काउंसलिंग शेड्यूल को अंतिम रूप देने का फैसला सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर निर्भर हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी समय में किए गए बदलावों पर एनबीईएमएस और केंद्र से जवाब मांगा है। नीट पीजी 2024 परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की गई थी।

नीट पीजी का परिणाम 23 अगस्त 2024 को घोषित किया गया था। परिणाम प्रतिशत आधारित रैंक पर प्रकाशित किया गया था। स्कोर कार्ड 30 अगस्त 2024 को जारी किए गए थे, जिसमें सही और गलत प्रश्नों का संकेत दिया गया था। वास्तविक अंक अभी तक प्रदर्शित नहीं किए गए हैं।

Also read NEET PG Counselling 2024: कांग्रेस सांसद ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, काउंसलिंग शेड्यूल जल्द घोषित करने की मांग

NEET PG Counselling 2024: शेड्यूल कैसे करें चेक

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से नीट पीजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल जारी होने के बाद इसकी जांच कर सकेंगे–

  • आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, PG Medical सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां नीट पीजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल लिंक दिखेगा।
  • उस पर क्लिक करके शेड्यूल में जरूरी तिथियां देखें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए काउंसलिंग शेड्यूल डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]