Santosh Kumar | October 17, 2024 | 11:01 PM IST | 6 mins read
नीट पीजी मेडिकल पात्र अभ्यर्थी शैक्षणिक चक्र में देरी का हवाला देते हुए एमसीसी से तत्काल काउंसलिंग कार्यक्रम जारी करने की मांग कर रहे हैं।
Check your admission chances in Govt and Private Medical colleges by using NEET PG 2024 College Predictor.
Try Now
NEET PG Counselling 2024 Live: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा नीट पीजी काउंसलिंग 2024 का शेड्यूल बहुत जल्द जारी किया जा सकता है। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक घोषणा के बाद एमसीसी की वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर काउंसलिंग शेड्यूल चेक कर सकेंगे। हालांकि, एमसीसी ने अभी तक रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख और एडमिशन शेड्यूल को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया है।
समिति ने 20 सितंबर को पीजी मेडिकल काउंसलिंग राउंड 1 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की। इस बीच, उम्मीदवार पंजीकरण की अंतिम तिथि और कार्यक्रम का इंतजार कर रहे हैं। NEET PG 2024 के परिणाम 23 अगस्त को जारी किए गए थे।
ऐसे में नीट पीजी मेडिकल के इच्छुक उम्मीदवार शैक्षणिक चक्र में देरी का हवाला देते हुए अधिसूचना जारी करने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में अभ्यर्थियों के साथ-साथ कांग्रेस सांसद आर सुधा ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से जल्द शेड्यूल जारी करने की मांग की है।
नीट पीजी 2024 रिजल्ट विवाद भी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। कोर्ट इस पर 25 अक्टूबर को सुनवाई कर सकता है। काउंसलिंग शेड्यूल को अंतिम रूप देने का फैसला सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर निर्भर हो सकता है।
सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी समय में किए गए बदलावों पर एनबीईएमएस और केंद्र से जवाब मांगा है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसी हफ्ते NEET PG 2024 Counselling Schedule जारी किया जा सकता है।
Also readNEET PG Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच्चाई?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से नीट पीजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल जारी होने के बाद इसकी जांच कर सकेंगे–
NEET PG 2024 परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की गई थी। NEET PG 2024 Scorecard 30 अगस्त 2024 को जारी किए गए थे। वास्तविक अंक अभी तक प्रदर्शित नहीं किए गए हैं। अभ्यर्थी एनबीईएमएस से अंक जारी करने की भी मांग कर रहे हैं।