NEET PG Counselling 2024 Live: नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल कब होगा जारी? जानें अपेक्षित तारीख, लेटेस्ट अपडेट
Santosh Kumar | October 17, 2024 | 11:01 PM IST | 6 mins read
नीट पीजी मेडिकल पात्र अभ्यर्थी शैक्षणिक चक्र में देरी का हवाला देते हुए एमसीसी से तत्काल काउंसलिंग कार्यक्रम जारी करने की मांग कर रहे हैं।
Check your admission chances in Govt and Private Medical colleges by using NEET PG 2024 College Predictor.
Try NowNEET PG Counselling 2024 Live: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा नीट पीजी काउंसलिंग 2024 का शेड्यूल बहुत जल्द जारी किया जा सकता है। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक घोषणा के बाद एमसीसी की वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर काउंसलिंग शेड्यूल चेक कर सकेंगे। हालांकि, एमसीसी ने अभी तक रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख और एडमिशन शेड्यूल को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया है।
समिति ने 20 सितंबर को पीजी मेडिकल काउंसलिंग राउंड 1 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की। इस बीच, उम्मीदवार पंजीकरण की अंतिम तिथि और कार्यक्रम का इंतजार कर रहे हैं। NEET PG 2024 के परिणाम 23 अगस्त को जारी किए गए थे।
ऐसे में नीट पीजी मेडिकल के इच्छुक उम्मीदवार शैक्षणिक चक्र में देरी का हवाला देते हुए अधिसूचना जारी करने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में अभ्यर्थियों के साथ-साथ कांग्रेस सांसद आर सुधा ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से जल्द शेड्यूल जारी करने की मांग की है।
NEET PG 2024 Counselling Date: कब जारी होगा शेड्यूल?
नीट पीजी 2024 रिजल्ट विवाद भी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। कोर्ट इस पर 25 अक्टूबर को सुनवाई कर सकता है। काउंसलिंग शेड्यूल को अंतिम रूप देने का फैसला सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर निर्भर हो सकता है।
सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी समय में किए गए बदलावों पर एनबीईएमएस और केंद्र से जवाब मांगा है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसी हफ्ते NEET PG 2024 Counselling Schedule जारी किया जा सकता है।
Also read NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच्चाई?
NEET PG Counselling 2024: शेड्यूल कैसे करें चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से नीट पीजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल जारी होने के बाद इसकी जांच कर सकेंगे–
- आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, PG Medical सेक्शन पर क्लिक करें।
- यहां NEET PG Counselling 2024 Schedule लिंक दिखेगा।
- उस पर क्लिक करके शेड्यूल में जरूरी तिथियां देखें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए काउंसलिंग शेड्यूल डाउनलोड करें।
NEET PG 2024 परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की गई थी। NEET PG 2024 Scorecard 30 अगस्त 2024 को जारी किए गए थे। वास्तविक अंक अभी तक प्रदर्शित नहीं किए गए हैं। अभ्यर्थी एनबीईएमएस से अंक जारी करने की भी मांग कर रहे हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी