NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 च्वाइस फिलिंग mcc.nic.in पर कल से शुरू, प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | November 7, 2024 | 12:36 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 में सीट आवंटित उम्मीदवारों को 21 से 27 नवंबर के बीच संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा कल यानी 8 नवंबर को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर 2024 (नीट पीजी 2024) के लिए च्वाइस फिलिंग विंडो खोली जाएगी। काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए विकल्प भर सकते हैं।
एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए च्वाइस फिलिंग विंडो 17 नवंबर, 2024 तक खुली रहेगी। इसके बाद, 17 नवंबर को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक च्वाइस लॉकिंग सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। सीट आवंटन प्रक्रिया 18 नवंबर से 19 नवंबर चलेगी।
नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 के परिणाम 20 नवंबर, 2024 को घोषित किए जाएंगे। जिन छात्रों को राउंड 1 में सीट आवंटित की गई है, उन्हें 21 से 27 नवंबर, 2024 के बीच संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। बता दें, एमसीसी नीट पीजी 2024 काउंसलिंग राउंड 1 पंजीकरण प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू की गई।
Also read NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग ब्रोशर में संशोधन, एएफएमएस पात्रता मानदंड जुड़ा
एमसीसी के अनुसार, "उम्मीदवार केवल एक बार ही नीट-पीजी काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म जमा कर सकते हैं। एक से अधिक पंजीकरण फॉर्म जमा करने वाले उम्मीदवारों को नीट-पीजी काउंसलिंग आवंटन प्रक्रिया से वंचित कर दिया जाएगा और उनकी उम्मीदवारी रद्द करते हुए एमसीसी द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी।"
नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा टेंटेटिव सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 4 दिसंबर को होगा और उम्मीदवारों के लिए भुगतान की सुविधा 4 से 9 दिसंबर (दोपहर 3 बजे तक) तक उपलब्ध होगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NEET PG Counselling MCC: कैसे रजिस्ट्रेशन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके नीट पीजी काउंसलिंग के लिए विकल्प भर सकते हैं:
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और विकल्प भरने के लिए लिंक पर जाएं।
- विकल्प भरें और इसे लॉक करें।
- पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी