NEET PG Cut-off 2024: नीट पीजी कटऑफ जल्द, क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल और टाई-ब्रेकर नियम जानें
Abhay Pratap Singh | September 6, 2024 | 02:48 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल और अंकों से अधिक अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।
Know your admission chances for MD/MS/Diploma in All India Quota & State Level Counselings
Predict Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) द्वारा नीट पीजी 2024 कटऑफ जल्द जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार एनबीई की वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर नीट पीजी 2024 कटऑफ अंकों की जांच कर सकेंगे। NEET PG सीट आवंटन और काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
Latest: NEET PG Previous Year Sample/Question Papers. Free Download
Don't Miss: Quick Guide to NEET PG 2023 Exam, Admission, Seats, Fees and more. Download EBook
Recommended: Use NEET PG College Predictor to check previous year MD/MS/DNB courses cut off for All India and State level seats Use Now
नीट पीजी उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल और अंकों से अधिक अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम पर्सेंटाइल 50 और सामान्य-पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम पर्सेंटाइल 45 है, जबकि आरक्षित श्रेणी (SC/ ST/ OBC) के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम पर्सेंटाइल 40 है।
नीट पीजी कटऑफ अंक परीक्षा में पात्रता हासिल करने के लिए उम्मीदवार द्वारा प्राप्त न्यूनतम योग्यता अंक होता है। कटऑफ के आधार पर एनबीई द्वारा मेरिट सूची तैयार की जाती है। उम्मीदवारों को 50% अखिल भारतीय कोटा (AIQ), 50% राज्य कोटा, सभी डीम्ड/केंद्रीय विश्वविद्यालयों, ESIC/AMFS कॉलेजों और निजी संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा।
NEET PG Cut Off 2024: कटऑफ निर्धारण कारक
NBEMS नीट पीजी 2024 के लिए जल्द ही कटऑफ अंक जारी करेगा। 2024 के लिए नीट कटऑफ निर्धारित करने वाले कई कारक हैं। इनका उल्लेख नीचे किया गया है:
- परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों की कुल संख्या।
- उपलब्ध सीटों की कुल संख्या।
- परीक्षा का कठिनाई स्तर।
- पिछले वर्षों की कटऑफ।
NEET PG Cut Off 2024: टाई-ब्रेकर नियम
दो या अधिक छात्रों द्वारा जब नीट पीजी में समान अंक प्राप्त किए जाते हैं, तो किसी एक को प्राथमिकता देने के लिए टाई-ब्रेकर नियम का पालन किया जाता है:
- बराबर अंक मिलने पर सभी एमबीबीएस व्यावसायिक परीक्षाओं में प्रतिशत के आधार पर सर्वाधिक कुल अंक वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी।
- इसके बाद भी टाई होने पर समान अंक पाने वाले अभ्यर्थियों में जिनके प्रश्नपत्र में अधिक प्रश्न सही होंगे, उन्हें उच्च वरीयता दी जाएगी।
- जो उम्मीदवार NEET परीक्षा में सबसे कम नेगेटिव अंक प्राप्त करने में सक्षम होंगे, उन्हें NEET PG 2024 मेरिट सूची में उच्च रैंक दी जाएगी।
- यदि दो या अधिक नीट पीजी उम्मीदवारों के बीच फिर भी बराबर की स्थिति बनी रहती है तो अधिक उम्र वाले कैंडिडेट को प्राथमिकता दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी