Trusted Source Image

NEET UG 2025 Result (Out) Live: नीट रिजल्ट जारी @neet.nta.nic.in; एमबीबीएस, बीडीएस, सरकारी कॉलेज कटऑफ जानें

Santosh Kumar | June 15, 2025 | 07:02 PM IST | 12 mins read

नीट यूजी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा।

Back

NEET 2024 College Predictor

Know your admission chances in Medical, Dental & AYUSH colleges with NEET score/rank.

Try Now
नीट यूजी 2025 एग्जाम एनटीए द्वारा 4 मई को 13 भाषाओं में आयोजित किया गया। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
नीट यूजी 2025 एग्जाम एनटीए द्वारा 4 मई को 13 भाषाओं में आयोजित किया गया। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

NEET UG 2025 Result Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 14 जून को नीट यूजी रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी है। नीट यूजी परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार नीट रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। एनटीए ने नीट यूजी 2025 फाइनल आंसर की पीडीएफ सुबह ही जारी की है।

एनटीए नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की 2025 3 जून को जारी की गई, जिसके बाद आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 5 जून थी। एनटीए ने परिणाम से पहले सभी कोड के लिए नीट 2025 फाइनल आंसर की जारी कर दी है।

नीट 2025 कॉलेज प्रेडिक्टर - अपेक्षित कॉलेज देखें

एनईईटी 2025 परीक्षा 4 मई को 13 भाषाओं में आयोजित की गई। नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए लगभग 20.8 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। नीट यूजी परीक्षा देश भर में 5453 केंद्रों और विदेश में 14 केंद्रों पर आयोजित की गई।

Also read NEET UG Toppers List 2025: नीट यूजी टॉपर्स लिस्ट जारी, महेश कुमार, अविका अग्रवाल पुरुष-महिला टॉपर

NEET UG 2025 Toppers List: नीट यूजी 2025 टॉपर्स लिस्ट

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में नीट यूजी 2025 के शीर्ष 10 रैंक धारकों के परिणाम विवरण की जांच कर सकते हैं-

रोल नंबर

उम्मीदवार का नाम

लिंग

परसेंटाइल

रैंक
राज्य

3923210013

महेश कुमार

पुरुष

सामान्य

99.9999547

1

राजस्थान

3003211526

उत्कर्ष अवधिया

पुरुष

सामान्य

99.9999095

2

मध्य प्रदेश

3115101159

कृष्णांग जोशी

पुरुष

सामान्य

99.9998189

3

महाराष्ट्र

2313103182

मृणाल किशोर झा

पुरुष

सामान्य

99.9998189

4

दिल्ली (एनसीटी)

2301113256

अविका अग्रवाल

महिला

सामान्य

99.9996832

5

दिल्ली (एनसीटी)

2208206152

जेनिल विनोदभाई भायाणी

पुरुष

सामान्य

99.9996832

6

गुजरात

3802101056

केशव मित्तल

पुरुष

सामान्य

99.9996832

7

पंजाब

2201115100

झा भाव्य चिराग

पुरुष

सामान्य

99.9996379

8

गुजरात

4409201097

हर्ष केडावत

पुरुष

सामान्य

99.9995474

9

दिल्ली (एनसीटी)

3114101176

आरव अग्रवाल

पुरुष

सामान्य

99.9995474

10

महाराष्ट्र

Also readNEET UG 2025 Toppers: नीट यूजी कैटेगरी वाइज टॉपर लिस्ट neet.nta.nic.in पर जारी, जानें रैंक, नाम और परसेंटाइल

NEET UG 2025 Answer Key: नीट यूजी 2025 मार्किंग स्कीम

नीट यूजी 2025 रिस्पॉन्स शीट भी नीट प्रोविजनल आंसर की के साथ जारी की गई है। नीट यूजी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा।

परिणाम घोषित होने के बाद काउंसलिंग शुरू होगी जिसमें एमबीबीएस/बीडीएस और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों के लिए सीटें आवंटित की जाएंगी। एमसीसी 15% एआईक्यू और 85% राज्य कोटा के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगा।

नीट यूजी प्रश्न पत्र 2025 में 180 प्रश्न थे जिनके लिए 720 अंक निर्धारित थे। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा और अनुत्तरित प्रश्नों के लिए शून्य अंक दिए जाएंगे।

Also readNEET UG 2025 Result: एनटीए ने जारी किया नीट यूजी 2025 का रिजल्ट, neet.nta.nic.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

NEET UG 2025 Result: नीट यूजी 2025 रिजल्ट कैसे देखें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एनटीए नीट यूजी 2025 रिजल्ट की जांच कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर नीट यूजी 2025 स्कोरकार्ड लिंक ओपन करें।
  • पोर्टल पर आवेदन संख्या, पसस्वर्ड जैसे विवरण सबमिट करें।
  • एनटीए नीट यूजी 2025 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसमें अपने अंको की जांच करें और रिजल्ट डाउनलोड करें।

इससे पहले, मद्रास हाईकोर्ट ने नीट यूजी की दोबारा परीक्षा कराने की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिससे नतीजे जारी करने का रास्ता साफ हो गया। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भी रिजल्ट पर लगाई रोक हटा दी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications