NEET UG 2024: दिल्ली एचसी ने नीट यूजी में पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न पूछने का आरोप लगाने वाली याचिका की खारिज
Abhay Pratap Singh | August 8, 2024 | 04:20 PM IST | 2 mins read
उच्च न्यायालय ने कहा कि जहां गलती स्वयं स्पष्ट नहीं है, वहां वह विवादित प्रश्नों के सही उत्तरों का पुनर्मूल्यांकन या पुनर्विश्लेषण नहीं कर सकता।
Know your admission chances in Medical, Dental & AYUSH colleges with NEET score/rank.
Try Nowनई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi HC) ने नीट यूजी 2024 प्रवेश परीक्षा में ‘पाठ्यक्रम से बाहर’ के प्रश्न पूछने का आरोप लगाने वाली अभ्यर्थी की याचिका को खारिज कर दिया है। दिल्ली एचसी ने कहा कि वह विशेषज्ञों के ज्ञान पर संदेह नहीं कर सकते और उनके स्थान पर अपनी राय नहीं रख सकते।
NEET 2024: College Predictor | Cutoff (OBC, SC, ST & General Category)
NEET 2024 Admission Guidance: Personalised | Study Abroad
NEET 2025: Syllabus | Most Scoring concepts | NEET PYQ's (2015-24)
याचिकाकर्ता ने दिल्ली उच्च न्यायालय में दावा किया कि भौतिकी सेक्शन में एक प्रश्न ‘रेडियोधर्मिता’ पर आधारित था, जबकि ‘रेडियोधर्मिता विषय’ इस वर्ष के NEET-UG के पाठ्यक्रम का हिस्सा नहीं था। दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा, “अदालतें विषय-वस्तु की विशेषज्ञ नहीं हैं।”
जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा, “विषय विशेषज्ञों ने याचिकाकर्ता की चुनौती को इनकार कर दिया है। इसलिए, इस न्यायालय की राय है कि वह अपनी समझ को विशेषज्ञों की समझ के स्थान पर नहीं रख सकता, जो विषय की जटिलताओं और बारीकियों को बेहतर ढंग से समझने में सक्षम हैं।”
Also read NEET PG 2024 Paper Leak: नीट पीजी पेपर लीक के दावे फर्जी, केंद्र ने कहा- अभी प्रश्नपत्र तैयार नहीं
उच्च न्यायालय ने कहा कि यह विशेष प्रश्न परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा गठित विषय विशेषज्ञों के समक्ष रखा गया था। उन्होंने अपनी राय दी है कि पाठ्यक्रम में ‘परमाणु और नाभिक’ अध्याय के अंतर्गत इकाई संख्या 18 में ‘नाभिक की संरचना एवं आकार’ और ‘परमाणु द्रव्यमान’ शामिल हैं।
कोर्ट ने कहा, “इस अदालत की राय है कि जब एनटीए के अकादमिक और विषय विशेषज्ञों ने राय दी है कि विवादित प्रश्न नीट यूजी-2024 के निर्धारित पाठ्यक्रम से तैयार किया गया है, तो यह अदालत विशेषज्ञों की बुद्धिमता पर संदेह नहीं कर सकती और इसके स्थान पर अपनी राय नहीं रख सकती।”
न्यायालय ने कहा कि जहां गलती स्वयं स्पष्ट नहीं है, वहां वह विवादित प्रश्नों के सही उत्तरों का पुनर्मूल्यांकन या पुनर्विश्लेषण नहीं कर सकता। इसके अलावा, उच्च न्यायालय ने दो अन्य अभ्यर्थियों की दो अलग-अलग याचिकाओं को भी खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि कुछ प्रश्नों के उत्तर गलत दर्ज किए गए थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी