NEET UG 2025 Live: नीट यूजी आंसर की जारी, रिस्पॉन्स शीट जल्द, जानें क्वालीफाइंग कटऑफ, टॉप एमबीबीएस कॉलेज

Santosh Kumar | May 6, 2025 | 11:00 PM IST | 6 mins read

उम्मीदवारों को नीट 2025 आंसर की की जांच करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा।

NEET 2024 College Predictor

Know your admission chances in Medical, Dental & AYUSH colleges with NEET score/rank.

Try Now
एनटीए ने नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई को आयोजित की। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

NEET UG 2025 Answer Key Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही नीट यूजी 2025 आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी करने जा रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवार नीट 2025 आंसर की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि वे अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकें। नीट आंसर की 2025 आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। एनटीए नीट 2025 प्रश्न पत्र के सभी सेटों की आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी करेगी।

आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवारों को नीट यूजी 2025 आंसर की की जांच करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा। एनटीए ने नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई को आयोजित की।

स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) देश भर के 500 से अधिक शहरों में 5,453 केंद्रों पर आयोजित की गई। नीट यूजी 2025 का आयोजन एक शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया।

NEET 2025 Answer Key: अनौपचारिक नीट यूजी आंसर की जारी

नीट 2025 की अनौपचारिक आंसर की प्रमुख कोचिंग संस्थानों द्वारा जारी कर दी गई है। एनटीए ने अभी तक आधिकारिक आंसर की की तिथि की घोषणा नहीं की है। इन उत्तर कुंजियों से छात्रों को उनके अनुमानित स्कोर जानने में मदद मिलेगी।

उम्मीदवारों को नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की 2025 पर चुनौती दर्ज करने का अवसर भी दिया जाएगा। चुनौती दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क भी देना होगा। परीक्षा के लिए 20.8 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए।

Also read NEET UG 2025 Cutoff: नीट यूजी क्वालीफाइंग मार्क्स एसटी कैटेगरी के लिए क्या है? जानें अपेक्षित कटऑफ

NEET UG 2025 Result: नीट यूजी 2025 रिजल्ट डेट

नीट यूजी 2025 का रिजल्ट 14 जून 2025 (अपेक्षित) तक ऑनलाइन मोड में घोषित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।

नीट यूजी 2025 की मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाते हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है। यदि कोई प्रश्न अनुत्तरित रह जाता है, तो कोई अंक नहीं दिया जाता या काटा नहीं जाता।

एनटीए ने नीट से जुड़ी फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 160 टेलीग्राम चैनल और 30 इंस्टाग्राम अकाउंट की पहचान की है। लोगों ने एनटीए के पोर्टल पर पेपर लीक की 2,300 से ज्यादा शिकायतें दर्ज कराई।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]