NEET UG 2026 Registration: नीट यूजी पंजीकरण आज से neet.nta.nic.in पर शुरू, अंतिम तिथि, पात्रता और शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | February 8, 2026 | 01:31 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने वाले उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो लिंक मार्च महीने में सक्रिय की जाएगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 8 फरवरी से नेशनल एलिजिबलिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 8 मार्च तक नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, कक्षा 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण या 2026 में शामिल होने वाले छात्र आवेदन के लिए पात्र हैं। मुख्य विषय के रूप में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी के साथ इंग्लिश की पढ़ाई की हो। साथ ही, आवेदक की आयु 31 दिसंबर, 2026 तक कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए।
नीट यूजी रजिस्ट्रेशन फीस 2026 के रूप में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1700 रुपये, जनरल-ईडब्ल्यूएस को 1600 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ थर्ड जेंडर को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, भारत के बाहर के कैंडिडेट को नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 9,500 रुपये देना होगा।
एनटीए नीट यूजी रजिस्ट्रेशन विंडो 8 मार्च को रात 9:00 बजे बंद हो जाएगी। नीट यूजी 2026 करेक्शन विंडो 10 मार्च से 12 मार्च तक खुली रहेगी। इस दौरान कैंडिडेट अपने आवेदन में आवश्यक सुधार कर सकेंगे। शैक्षणिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीट यूजी 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
नीट यूजी 2026 एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 3 मई, 2026 को 180 मिनट की अवधि के लिए कराई जाएगी। नीट यूजी 2026 हिंदी और अंग्रेजी सहित कुल 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए एनटीए से + 91 - 11 - 40759000 या neetug2026@ nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
NEET UG 2026 Registration Date: पंजीकरण कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके नीट यूजी 2026 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं:
- एनटीए नीट की वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें।
- नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट विवरण से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
Quick Watch
]अगली खबर
]RRB Section Controller Admit Card 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 11 और 12 फरवरी को
रेलवे भर्ती बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों के लिए आधार से जुड़ी बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण को अनिवार्य कर दिया है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना मूल आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी