NEET UG Counselling 2024: नीट री-एग्जाम पर एनटीए को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, काउंसलिंग पर दिया ये तर्क
Santosh Kumar | June 21, 2024 | 06:08 PM IST | 2 mins read
न्यायमूर्ति भट्टी ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा, "काउंसलिंग एक प्रक्रिया है। यह 6 जुलाई से शुरू होगी। यह एक सप्ताह तक जारी रहेगी।
Know your admission chances in Medical, Dental & AYUSH colleges with NEET score/rank.
Try Nowनई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (21 जून) को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) 2024 की काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगाने से फिर इनकार कर दिया। कोर्ट ने परीक्षा आयोजित करने वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा रद्द करने, काउंसलिंग प्रक्रिया रोकने और परीक्षा में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दायर कुछ और याचिकाओं पर एनटीए को नोटिस जारी किया है।
NEET 2024: College Predictor | Cutoff (OBC, SC, ST & General Category)
NEET 2024 Admission Guidance: Personalised | Study Abroad
NEET 2025: Syllabus | Most Scoring concepts | NEET PYQ's (2015-24)
कोर्ट ने काउंसलिंग रद्द करने से इनकार करते हुए दलील दी कि अगर 5 मई को होने वाली परीक्षा रद्द होती है तो सबकुछ रद्द हो जाएगा। सुप्रीम कोर्ट में आज नीट यूजी मामले में दायर याचिकाओं पर भी सुनवाई हुई। आज भी जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली बेंच से नीट यूजी काउंसलिंग 2024 प्रक्रिया रोकने की मांग की गई, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने यह जवाब दिया।
न्यायमूर्ति भट्टी ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा, "काउंसलिंग एक प्रक्रिया है। यह 6 जुलाई से शुरू होगी। यह एक सप्ताह तक जारी रहेगी। इस बीच, आवेदकों के पास संशोधन/पुनरीक्षण के लिए कई विकल्प हैं।" लगातार दूसरे सप्ताह, अदालत ने अनियमितताओं के आरोपों की सीबीआई जांच की मांग करने वाली याचिकाओं पर नोटिस जारी किया।
NEET Counselling 2024: नीट काउंसलिंग 6 जुलाई से शुरू
एक याचिकाकर्ता ने अदालत से आग्रह किया कि नीट परीक्षा को सीधे अदालत की निगरानी में लाया जाए। अन्य वकील ने तर्क दिया, "हम परीक्षा को फिर से आयोजित करने की मांग कर रहे हैं क्योंकि एनटीए ने महत्वपूर्ण जानकारी रोक रखी है।"
पीठ ने मांग को खारिज करते हुए कहा कि यदि अदालत मामले की सुनवाई के बाद 5 मई की परीक्षा रद्द करने का आदेश देती है तो आगे की सभी कार्यवाही स्वतः समाप्त हो जाएगी। शेष याचिकाओं पर सुनवाई 8 जुलाई को होगी।
बता दें कि नीट यूजी की काउंसलिंग प्रक्रिया तय समय से 6 जुलाई से शुरू होगी, जबकि नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द करने, सीबीआई जांच की मांग और अन्य अनियमितताओं को लेकर दायर कई याचिकाओं पर 8 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।
एनटीए ने 6 परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हुए 1563 अभ्यर्थियों के ग्रेस मार्क्स रद्द कर दिए हैं। इन अभ्यर्थियों के लिए 23 जून 2024 को फिर से नीट परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी बिना ग्रेस मार्क्स के स्कोर के साथ 6 जुलाई से काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। नीट यूजी री-एग्जाम रिजल्ट 30 जून को जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी