NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी
Santosh Kumar | November 22, 2024 | 07:49 PM IST | 1 min read
अगर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट में कोई गलती है तो उम्मीदवार mccresultquery@gmail.com पर ईमेल करके शिकायत कर सकते हैं।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने आज यानी 22 नवंबर को नीट यूजी काउंसलिंग 2024 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने अपने विकल्प भरे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर एमसीसी नीट यूजी 2024 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परिणाम में किसी भी विसंगति के मामले में, उम्मीदवार रिपोर्ट कर सकते हैं।
नीट यूजी 2024 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। उम्मीदवार कल (23 नवंबर) दोपहर 12 बजे तक रिपोर्ट कर सकते हैं।
NEET UG Counselling 2024: रिपोर्टिंग 25 नवंबर से
अगर रिजल्ट में कोई गलती है तो उम्मीदवार mccresultquery@gmail.com पर ईमेल करके शिकायत कर सकते हैं। इसके बाद ही एमसीसी प्रोविजनल रिजल्ट को फाइनल मानेगा या फाइनल रिजल्ट जारी करेगा।
एमसीसी नीट यूजी स्पेशल राउंड काउंसलिंग 2024 शेड्यूल के अनुसार, आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग 25 नवंबर से निर्धारित है। उम्मीदवारों के लिए अपने आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर शाम 5 बजे तक है।
NEET UG 2024 Counselling: आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवारों को NEET UG 2024 काउंसलिंग के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी
- नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड
- नीट यूजी 2024 स्कोरकार्ड
- फोटो आईडी प्रूफ
- पासपोर्ट साइज फोटो
- प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
- कक्षा 10 का प्रमाण पत्र और मार्कशीट
- कक्षा 12 का प्रमाण पत्र और मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी