NEET UG Student Suicide: नीट यूजी की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के छात्र ने राजस्थान के कोटा में की आत्महत्या
Press Trust of India | October 17, 2024 | 04:28 PM IST | 2 mins read
इस वर्ष कोटा में कोचिंग छात्रों द्वारा आत्महत्या का यह 15वां मामला है, जबकि पिछले वर्ष ऐसे 26 मामले सामने आए थे।
नई दिल्ली: राजस्थान के कोटा में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (NEET UG) की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के 20 वर्षीय छात्र ने अपने पीजी कमरे में बुधवार रात पंखे से लटक कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने 17 अक्टूबर को यह जानकारी दी है।
पुलिस ने बताया कि उसके (मृतक) कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और छात्र के आत्महत्या करने का कारण भी पता नहीं चल पाया है।
दादाबाड़ी थाने के निरीक्षक नरेश मीना ने बृहस्पतिवार को सुबह बताया कि बुधवार रात को जब युवक ने दरवाजा खटखटाने और परिवार के सदस्यों के बुलाने पर भी कोई जवाब नहीं दिया तो देखभालकर्ता ने पुलिस को फोन किया। दरवाजा तोड़ने पर युवक छत के पंखे से लटका हुआ मिला।
Also read IIT-JEE Aspirant Suicide: आईआईटी जेईई अभ्यर्थी ने इमारत की आठवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
मीना ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी आशुतोष चौरसिया के रूप में हुई है। वह अपने चचेरे भाई के साथ पिछले छह महीने से यहां नीट-यूजी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
उन्होंने बताया कि पता चला है कि युवक मानसिक बीमारी से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था। इस साल कोटा में कोचिंग छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने का यह 15वां मामला है, जबकि पिछले वर्ष ऐसे 26 मामले सामने आए थे। मीना ने आगे बताया कि हम पीजी के पंखों में एंटी-सुसाइड डिवाइस की अनुपस्थिति की भी जांच कर रहे हैं।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info/ की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 भी कॉल कर सकते हैं। यहां आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी