NEET UG Application Form 2026: नीट यूजी पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 मार्च तक बढ़ी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | March 9, 2026 | 07:48 AM IST | 1 min read
नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की विंडो 11 मार्च की रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी।
Know your admission chances in Medical, Dental & AYUSH colleges with NEET score/rank.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से 11 मार्च को रात 9:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
NEET 2024: College Predictor | Cutoff (OBC, SC, ST & General Category)
NEET 2024 Admission Guidance: Personalised | Study Abroad
NEET 2025: Syllabus | Most Scoring concepts | NEET PYQ's (2015-24)
नीट यूजी रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की विंडो उसी दिन रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। इससे पहले, नीट यूजी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 8 मार्च थी। एनटीए द्वारा प्रत्येक वर्ष नीट यूजी का आयोजन स्नातक चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “नीट यूजी 2026 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तिथि 11 मार्च, 2026 (रात 09.00 बजे) तक बढ़ा दी गई है। फीस रात 11:50 बजे तक जमा किया जा सकता है। इसके बाद कोई और अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।”
एनटीए एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए नीट 2026 परीक्षा 3 मई को ऑफलाइन (पेन एवं पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी। नीट परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी कर दिया जाएगा, जो परीक्षार्थियों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है।
कैंडिडेट्स को बढ़ाई गई तिथि और समय के भीतर फॉर्म भरने की सलाह दी गई है। उम्मीदवारों को कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
NEET UG 2026 Registration: आवेदन कैसे करें?
नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- नीट की वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- पंजीकरण करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी