NFAT 2025 New Exam Date: नेशनल फॉरेंसिक एडमिशन टेस्ट के लिए नई तिथि nfsu.ac.in पर घोषित, एग्जाम शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | June 16, 2025 | 02:40 PM IST | 1 min read
एनएफएटी 2025 प्रवेश परीक्षा प्रत्येक दिन तीन पालियों में 90-90 मिनट की अवधि के लिए कराई जाएगी।
नई दिल्ली: नेशनल फोरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी (NFSU) ने आज यानी 16 जून को नेशनल फॉरेंसिक एडमिशन टेस्ट 2025 (NFAT 2025) के लिए नई परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, एनएफएटी 2025 प्रवेश परीक्षा अब 28 और 29 जून को कई पालियों में आयोजित की जाएगी।
एनएफएस यूनिवर्सिटी ने एनएफएटी 2025 एडमिट कार्ड जारी करने की अभी तक नई तिथि की घोषणा नहीं की है। हालांकि, इससे पहले नेशनल फॉरेंसिक एडमिशन टेस्ट 2025 का आयोजन 8 और 9 जून को किया जाना था, जबकि एनएफएटी एडमिट कार्ड 2025 5 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होना था।
नोटिस के अनुसार, नेशनल फॉरेंसिक एडमिशन टेस्ट 2025 ऑफलाइन यानी पेन एवं पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 5 बजे से 6:30 बजे तक कराई जाएगी।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “आपको सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय फोरेंसिक प्रवेश परीक्षा (NFAT) 2025 28 और 29 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पेपर-आधारित OMR मोड में आयोजित की जाएगी। आपको नियमित रूप से आधिकारिक विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।”
एनएफएटी 2025 एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कैंडिडेट को एनएफएटी हाल टिकट 2025 के साथ ही एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड/ ड्रॉइविंग लाइसेंस आदि और दिव्यांग श्रेणी के कैंडिडेट को पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट लाना होगा।
अंकन योजना के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी की वेबसाइट nfsu.ac.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी