NIFT 2025: निफ्ट आवेदन फॉर्म में आज से exams.nta.ac.in/NIFT पर करें सुधार, अंतिम तिथि 12 जनवरी
Abhay Pratap Singh | January 10, 2025 | 09:36 AM IST | 2 mins read
निफ्ट 2025 एंट्रेंस एग्जाम 9 फरवरी को 82 शहरों में आयोजित की जाएगी। निफ्ट परीक्षा का आयोजन एनटीए द्वारा किया जाता है।
"NIFT 2024 Ultimate Mock Test eBook" – your secret weapon to conquer the National Institute of Fashion Technology entrance test.
Download EBookनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आज यानी 10 जनवरी को राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान 2025 (NIFT 2025) परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो खोली जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT के माध्यम से अपने निफ्ट 2025 आवेदन पत्र में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
Latest: NIFT 2025 Preparation Guide
Don't Miss: NIFT Study Material- Quantitative | Analytical | Communication
निफ्ट 2025 आवेदन सुधार विंडो एनटीए की ओर से 12 जनवरी को बंद कर दी जाएगी। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए निफ्ट 2025 प्रवेश परीक्षा 9 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। निफ्ट परीक्षा का आयोजन यूजी, पीजी और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
अभ्यर्थी निफ्ट पंजीकरण 2025 में केवल व्यक्तिगत विवरण अनुभाग को संपादित कर सकते हैं। जिसमें नाम, माता व पिता का नाम, जन्म तिथि, जेंडर, राष्ट्रीयता, राज्य का निवास, वर्ग, वर्तमान पता, मोबाइल नंबर, योग्यता और फोटो/हस्ताक्षर अपडेट शामिल है। कैंडिडेट को अपने निफ्ट परीक्षा केंद्र शहर को बदलने की अनुमति नहीं है।
निफ्ट परीक्षा का आयोजन देश भर के 82 शहरों में किया जाएगा। निफ्ट परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी माध्यमों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) / पेपर आधारित टेस्ट (PBT) मोड कराई जाएगी। जनरल एबिलिटी टेस्ट (GAT) की परीक्षाएं सीबीटी मोड में आयोजित की जाएंगी, जबकि क्रिएटिव एबिलिटी टेस्ट (CAT) परीक्षाएं पीबीटी मोड में आयोजित की जाएंगी।
निफ्ट का पूरा नाम नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी है। निफ्ट प्रवेश परीक्षा पूरे भारत में स्थित अपने परिसरों में विभिन्न डिजाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करने के लिए हर साल आयोजित की जाती है। उम्मीदवार nift.ac.in पर निफ्ट 2025 पंजीकरण तिथि अधिसूचना देख सकते हैं।
NIFT 2025 Application Form: कैसे सुधार करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके 12 जनवरी तक निफ्ट 2025 आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट, exam.nta.ac.in/NIFT/ पर जाएं।
- NIFT फॉर्म 2025 को संपादित करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- आवश्यक फील्ड में सुधार करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी