NIFT 2025 Registration: निफ्ट रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन, 9 फरवरी को एग्जाम, जानें आवेदन प्रक्रिया
Santosh Kumar | November 22, 2024 | 06:07 PM IST | 2 mins read
जारी कार्यक्रम के अनुसार बिना विलंब शुल्क के प्रवेश परीक्षा के लिए फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी है। विलंब शुल्क के साथ यह 7 से 9 जनवरी तक है।
"NIFT 2024 Ultimate Mock Test eBook" – your secret weapon to conquer the National Institute of Fashion Technology entrance test.
Download EBookनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) प्रवेश परीक्षा 2025 की तिथि घोषित कर दी है। योग्य उम्मीदवार निफ्ट 2025 प्रवेश परीक्षा के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जारी ब्रोशर के अनुसार, निफ्ट 2025 परीक्षा अगले साल 9 फरवरी को आयोजित की जाएगी। निफ्ट रजिस्ट्रेशन 2025 प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
Latest: NIFT 2025 Preparation Guide
Don't Miss: NIFT Study Material- Quantitative | Analytical | Communication
निफ्ट रजिस्ट्रेशन 2025 के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करना होगा। जारी शेड्यूल के मुताबिक बिना लेट फीस के एंट्रेंस एग्जाम के लिए फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 6 जनवरी है।
आवेदन की तिथि 5000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 7 से 9 जनवरी तक है। उम्मीदवारों को 10 जनवरी से आवेदन सुधार की सुविधा भी मिलेगी। निफ्ट 2025 आवेदन पत्र को संपादित करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी है।
NIFT Registration 2025: आवेदन शुल्क, एग्जाम मोड
निफ्ट 2025 परीक्षा में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (जीएटी) और क्रिएटिव एप्टीट्यूड टेस्ट (सीएटी) शामिल हैं। जीएटी सभी पाठ्यक्रमों के लिए सामान्य है, जबकि BDes और MDes उम्मीदवारों को सीएटी भी देना होगा।
जीएटी पेपर कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित किया जाएगा, जबकि सीएटी पेपर ऑफलाइन आयोजित किया जाएगा। निफ्ट 2025 के लिए आवेदन शुल्क का विवरण उम्मीदवार नीचे तालिका में देख सकते हैं-
|
श्रेणी |
आवेदन शुल्क |
|---|---|
|
ओपन / ओपन-ईडबल्यूएस/ओबीसी(एनसीएल)* (B.Des. या B.F.Tech. या MFM या M.Des. या M.F.Tech या Ph.D) |
₹3000 |
|
एससी/ एसटी / पीडबल्यूडी (B.Des. या B.F.Tech. या MFM या M.Des. या M.F.Tech. या Ph.D) |
₹1500 |
|
ओपन / ओपन-ईडबल्यूएस/ओबीसी(एनसीएल) दो कार्यक्रमों के लिए (B.Des. और B.F.Tech या MFM और M.Des) |
₹4500 |
|
एससी/ एसटी / पीडबल्यूडी दो कार्यक्रमों के लिए (B.Des. और B.F.Tech या MFM और M.Des) |
₹2250 |
|
एनआरआई/विदेशी नागरिक/OCA/PIO/SAARC (UG/PG कार्यक्रमों के लिए) |
$125 (एक सौ पच्चीस डॉलर) |
NIFT 2025 Registration: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से निफ्ट 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT/ पर जाएं।
- होमपेज पर, 'Register/Login (NIFT-PHD)' लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें और आईडी लॉगिन करें।
- निफ्ट 2025 आवेदन पत्र भरें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी