NIFT Answer Key 2026: निफ्ट प्रवेश परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी, 19 फरवरी तक दर्ज करें आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | February 17, 2026 | 01:15 PM IST | 2 mins read
निफ्ट प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। चुनौती दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
Check your admission chances for NIFT 2026 based on Home State, category, and expected rank. Use the College Predictor to explore best-fit campuses easily.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 17 फरवरी को राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान प्रवेश परीक्षा (NIFTEE) 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/niftee/ पर जाकर एनआईएफटीईई प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
New: NIFT 2026 College Predictor
Also See: Top College Accepting NIFT 2026 Score
Don't Miss: NIFT Past 5 Year’s Cut Off (2021-25)
निफ्ट प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। चुनौती दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। निफ्ट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नोटिस के अनुसार, प्रोसेसिंक फीस का भुगतान भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड नेट बैंकिंग/ यूपीआई के माध्यम से 19 फरवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) किया जा सकता है। बिना प्रसंस्करण शुल्क प्राप्त हुए कोई चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी। चुनौती शुल्क का भुगतान किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा।
निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2026 बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des.), बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (B F Tech), मास्टर ऑफ डिजाइन (M. Des.), मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट (MFM), मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (MF Tech) (नियमित) तथा NLEA (NIFT लेटरल एंट्री एडमिशन) BDes. और BF Tech एडमिशन के लिए कराई जाती है।
एनटीए ने कहा कि, यदि अभ्यर्थी द्वारा दी गई चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी संशोधित की जाएगी और सभी अभ्यर्थियों के उत्तरों में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। निफ्ट फाइनल आंसर की 2026के आधार पर निफ्ट 2026 रिजल्ट तैयार और घोषित किया जाएगा।
निफ्ट प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी 2026 को भारत के 97 शहरों में स्थित 129 परीक्षा केंद्रों में हिंदी और अंग्रेजी माध्यमों में सीबीटी और पीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। अभ्यर्थियों को नवीनतम अपडेट के लिए www.nta.ac.in या https://exams.nta.nic.in/niftee / पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।
NIFT Answer Key Objection Window 2026: आपत्तियां कैसे दर्ज करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट निफ्ट प्रोविजनल आंसर की 2026 पर आपत्तियां उठा सकते हैं:
- आधिकारिक पोर्टल exams.nta.nic.in/niftee पर जाएं।
- निफ्ट ऑब्जेक्शन विंडो लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट कर क्लिक करें।
- आपत्ति वाले प्रश्न का चयन करें, दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी