NIFT Round 4 Seat Allotment 2024: निफ्ट राउंड 4 सीट आवंटन परिणाम nift.admissions.nic.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | July 18, 2024 | 06:45 PM IST | 1 min read
निफ्ट राउंड 4 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 में चयनित उम्मीदवारों को 19 जुलाई तक प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) ने आज यानी 18 जुलाई को निफ्ट राउंड 4 सीट आवंटन परिणाम की घोषणा कर दी है। काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nift.admissions.nic.in पर जाकर NIFT 2024 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं।
निफ्ट सीट अलॉटमेंट रिजल्ट राउंड 4 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। निफ्ट सीट अलॉटमेंट राउंड 4 रिजल्ट में चयनित उम्मीदवारों को 19 जुलाई तक प्रवेश शुल्क का भुगतान निफ्ट पोर्टल के माध्यम से ही ऑनलाइन करना होगा।
निफ्ट काउंसलिंग 2024 में चार नियमित राउंड और एक स्पॉट राउंड को शामिल किया गया है। निफ्ट 2024 काउंसलिंग का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जा रहा है। बता दें कि, आवंटित सीट रद्द करने और शुल्क वापसी के लिए उम्मीदवारों को 19 जुलाई तक का समय दिया गया है।
काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, स्पॉट राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 21 जुलाई से 23 जुलाई आयोजित की जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए निफ्ट स्पॉट राउंड हेतु दस्तावेज सत्यापन का आयोजन 21 जुलाई से 24 जुलाई तक किया जाएगा। निफ्ट 2024 स्पॉट राउंड चॉइस लॉक करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई है।
निफ्ट द्वारा जारी काउंसलिंग शेड्यूल में बताया गया कि SPOT राउंड सीट आवंटन परिणाम 27 जुलाई को घोषित किया जाएगा। आवंटित कॉलेजों में फिजिकल रिपोर्टिंग 31 जुलाई से शुरू होगी। निफ्ट काउंसलिंग 2024 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आवंटित उम्मीदवारों को सीट-स्वीकृति शुल्क के रूप में 1,83,200 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, छात्रों को प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर में 1,43,000 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा, दूसरे वर्ष की फीस 3,19,800 रुपये, तीसरे वर्ष की फीस 3,36,700 रुपये और चौथे वर्ष की फीस 3,59,700 रुपये है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी