NIFTEE 2026 Result: निफ्ट प्रवेश परीक्षा रिजल्ट exams.nta.nic.in/niftee पर जारी

Saurabh Pandey | March 20, 2026 | 03:48 PM IST | 2 mins read

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर इत्यादि कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए निफ्ट प्रवेश परीक्षा (NIFTEE) आयोजित की जाती है।

निफ्ट प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के पात्र होंगे।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने निफ्ट प्रवेश परीक्षा (NIFTEE) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके NIFTEE 2026 प्रवेश पोर्टल पर जाकर अपने परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बी.एफ.टेक कार्यक्रम के परिणाम उचित समय पर अलग से घोषित किए जाएंगे। अनुचित साधनों का प्रयोग करने के कारण दो उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है।

निफ्ट प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के पात्र होंगे। बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी कार्यक्रम के लिए फाइनल रिजल्ट अलग से बाद में घोषित किया जाएगा, क्योंकि इस कार्यक्रम के लिए चरण-2 परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है।

निर्धारित मानदंडों के अनुसार, उम्मीदवारों को 1:4 के अनुपात में (एक सीट पर चार उम्मीदवार) श्रेणीवार शॉर्टलिस्ट किया गया है। दिव्यांग उम्मीदवारों के मामले में, शॉर्टलिस्टिंग इस अतिरिक्त शर्त के साथ की गई है कि उन्हें अपनी संबंधित श्रेणी के कट-ऑफ अंकों का कम से कम 50% प्राप्त करना अनिवार्य है।

NIFTEE 2026 Result: स्कोरकार्ड विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. आवेदन संख्या
  3. जन्म तिथि
  4. श्रेणी
  5. आवेदित कार्यक्रम
  6. अनुभागवार प्राप्त अंक
  7. कुल अंक
  8. दूसरे चरण के लिए चयन की स्थिति
  9. प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण के लिए निर्देश

Also read IIT JAM 2026 Result: आईआईटी जैम रिजल्ट jam2026.iitb.ac.in पर जारी, स्कोरकार्ड डेट जानें

प्रत्येक उम्मीदवार की स्थिति ऑनलाइन प्रदर्शित की जा रही है-

  1. बैचलर ऑफ डिज़ाइन - परीक्षा के लिए चयनित / चयनित नहीं
  2. मास्टर कार्यक्रम (एम. डिज़ाइन, एम. एफ.एम., एम.एफ.टेक.) - व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए चयनित / चयनित नहीं
  3. बैचलर ऑफ डिज़ाइन (लेटरल एंट्री) - स्टूडियो परीक्षा एवं साक्षात्कार के लिए चयनित / चयनित नहीं
  4. बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (लेटरल एंट्री) - तकनीकी क्षमता परीक्षा एवं साक्षात्कार के लिए चयनित / चयनित नहीं

NIFTEE 2026: परीक्षा कब हुई थी?

बैचलर ऑफ डिजाइन, बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, मास्टर ऑफ डिजाइन, मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट, मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी तथा लेटरल एंट्री कार्यक्रमों के लिए चरण-1 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 को देश के 97 नगरों में स्थित 129 परीक्षा केन्द्रों पर हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम में किया गया। इस कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित परीक्षा अथवा लेखन आधारित परीक्षा पद्धति से आयोजित की गई।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]