NIOS Admit Card 2025: एनआईओएस 10वीं, 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड sdmis.nios.ac.in पर जारी, एग्जाम डेट्स जानें
Saurabh Pandey | October 8, 2025 | 05:20 PM IST | 2 mins read
एनआईओएस 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड केवल वे छात्र ही डाउनलोड कर सकते हैं, जिन्होंने अपनी परीक्षा फीस जमा कर दी है और जिनकी तस्वीर एनआईओएस के पास उपलब्ध है।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की अक्टूबर-नवंबर परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एनआईओएस कक्षा 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को अपनी नामांकन संख्या दर्ज करनी होगी और अपने हॉल टिकट के प्रकार का चयन करना होगा।
एनआईओएस कक्षा 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड 2025 पर छात्र का नाम, नामांकन संख्या, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथियां, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा के दिन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जैसे विवरण दिए गए हैं। एनआईओएस 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड विद्यार्थियों को सभी परीक्षा दिनों में साथ रखना अनिवार्य है। इसके बिना छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
NIOS Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाएं।
- अब "एग्जामिनेशन" या "हॉल टिकट" सेक्शन पर जाएं।
- अपनी कक्षा और परीक्षा सत्र (अक्टूबर 2025) चुनें।
- अपना नामांकन क्रमांक दर्ज करें और हॉल टिकट का प्रकार चुनें।
- अब "सबमिट" या "हॉल टिकट डाउनलोड करें" पर क्लिक करें।
- अपने हॉल टिकट पर नाम, परीक्षा केंद्र और समय सहित सभी विवरण देखें।
- परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
NIOS Exam Date 2025: परीक्षा तिथि
एनआईओएस माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षाएं साल में दो बार, अप्रैल-मई और अक्टूबर-नवंबर में आयोजित करता है। अक्टूबर सत्र के लिए, एनआईओएस 2025 कक्षा 10, 12 की परीक्षा 14 अक्टूबर से 18 नवंबर तक आयोजित होने वाली है।
NIOS Exam Date 2025: शिफ्ट टाइमिंग्स
एनआईआईओएस 2025 कक्षा 10वीं की परीक्षाएं दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित हैं, जबकि कक्षा 12वीं की थ्योरी पेपर का समय अलग-अलग होगा, जिसमें प्रमुख विषय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक और छोटे विषय दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी