JEE Mains Final Answer Key 2026: जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 फाइनल आंसर की jeemain.nta.nic.in पर जारी, रिजल्ट जल्द
Santosh Kumar | February 23, 2026 | 03:10 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2026 सेशन 1 पेपर 2 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट्स को पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
Check your college admission chances based on your JEE Main percentile with the JEE Main 2026 College Predictor.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 पेपर 2 (बीआर्क/बीप्लानिंग) की फाइनल आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी है। प्रोविजनल आंसर-की 19 फरवरी को जारी की गई और कैंडिडेट 20 फरवरी तक ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते थे। एक्सपर्ट रिव्यू के बाद, जेईई मेन फाइनल आंसर-की अब उपलब्ध है। जेईई मेन पेपर 2 आंसर-की को बिना लॉग इन किए पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड किया जा सकता है।
JEE Main 2026 Session 2: Result Link | Final Answer Key
JEE Main 2026: College Predictor | Official Question Papers
Comprehensive Guide: IIT's | NIT's | IIIT's | Foreign Universities in India
Don't Miss: India's Best B.Tech Counsellors in your city - Book Your Seat
जेईई मेन 2026 पेपर 1 की फाइनल आंसर की 16 फरवरी को ही जारी कर दी गई, जिसमें 9 सवाल हटा दिए गए और कुछ सवालों के कई सही ऑप्शन दिए गए। जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 की फाइनल आंसर की में 6 सवाल हटा दिए गए हैं।
JEE Mains Final Answer Key 2026: जेईई मेन फाइनल आंसर की जारी
कैंडिडेट क्वेश्चन आईडी के साथ तारीख, शिफ्ट और सब्जेक्ट के हिसाब से सही जवाब देख सकते हैं। बीआर्क/बीप्लानिंग स्कोरिंग और पर्सेंटाइल जेईई मेन 2026 सेशन 1 पेपर 2 फाइनल आंसर की पीडीएफ के आधार पर कैलकुलेट किया जाएगा।
जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा 21 से 29 जनवरी तक अलग-अलग शिफ्ट में हुई। फाइनल आंसर की जारी होने के अब एनटीए जल्द ही रिजल्ट की घोषणा कर सकती है। जेईई मेन पेपर 1 रिजल्ट 16 फरवरी को जारी किया गया।
JEE Main Answer key 2026: जेईई मेन फाइनल आंसर की कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन 2026 सेशन 1 फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- जेईई मेन 2026 फाइनल आंसर की पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- पेज पर जेईई मेन 2026 आंसर की पीडीएफ प्रदर्शित होगी।
- जेईई मेन फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें।
जेईई मेन स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा डालना होगा। जेईई मेन टॉपर्स लिस्ट भी पेपर 2 रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी। पेपर 1 में, 12 कैंडिडेट्स ने 100 परसेंटाइल स्कोर किया।
Quick Watch
]अगली खबर
]JEE Mains 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 करेक्शन विंडो 27, 28 फरवरी को रहेगी एक्टिव, एडिटेबल डिटेल्स जानें
सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन 25 फरवरी तक जारी है। जिन रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स के फॉर्म में कोई गलती हो गई है, वे करेक्शन प्रोसेस के दौरान उसे ठीक कर सकेंगे। एनटीए फॉर्म में कुछ ही ऑप्शन में करेक्शन की इजाजत देता है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी