JEE Mains Result 2025: जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 फाइनल आंसर की, रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर जल्द होगा जारी
Saurabh Pandey | February 11, 2025 | 09:27 PM IST | 2 mins read
एनटीए द्वारा जेईई मेन पेपर 2 की फाइनल आंसर की और बीआर्क और बीप्लानिंग प्रवेश के लिए रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर प्रकाशित किए जाने की उम्मीद है।
Check your admission chances in NITs & School of planning and architecture
Use Nowनई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य यानी जेईई मेन 2025 सत्र 1 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बीई, बीटेक पेपर 1 परीक्षा में शामिल लगभग 13 लाख उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
एनटीए अब जेईई मेन पेपर 2 बी. आर्क और बी-प्लानिंग की फाइनल आंसर की और रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर प्रकाशित करेगा।
JEE Mains Result 2025: जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट जल्द
एनटीए जेईई मेन परिणाम 2025 अधिसूचना में कहा गया है कि जेईई मेन पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक.) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जेईई मेन 2025 पेपर 2 (बी.आर्क/बी.प्लानिंग) के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। कुल मिलाकर कम से कम 45% अंकों के साथ गणित एक अनिवार्य विषय है।
एनटीए द्वारा जेईई मेन पेपर 2 की फाइनल आंसर की और बीआर्क और बीप्लानिंग प्रवेश के लिए रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर प्रकाशित किए जाने की उम्मीद है।
JEE Mains Result 2025: जेईई मेन पेपर 2 डिटेल
जेईई मेन बीआर्क और बीप्लानिंग पेपर 2 की परीक्षा 30 जनवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक दूसरी पाली में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 42,137 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। एनटीए ने पेपर 2 के लिए ड्राइंग टेस्ट को छोड़कर, कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में परीक्षा आयोजित की था, जो पेन और पेपर (ऑफलाइन) मोड में आयोजित की गई थी।
JEE Mains Result 2025: श्रेणी-वार जेईई मेन्स कट-ऑफ
एनटीए 18 मई को आईआईटी कानपुर द्वारा आयोजित जेईई एडवांस 2025 परीक्षा के लिए श्रेणी-वार जेईई मेन्स कट-ऑफ 2025 की घोषणा करेगा, साथ ही सत्र 2 की परीक्षा के पूरा होने के बाद फाइनल रिजल्ट भी घोषित करेगा। जेईई मेन फाइनल रिजल्ट 2025 भी आधिकारिक वेबसाइटों, jeemain.nta.nic.in और educationservices.nic.in पर घोषित किए जाएंगे।
जेईई मेन फाइनल रिजल्ट और अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) का उपयोग आईआईटी, एनआईटीएस, सीएफटीआई और अन्य शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई, बीटेक, बीआर्क, बीप्लानिंग में प्रवेश के लिए किया जाएगा।
JEE Mains Result 2025: जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा तिथि
एनटीए 1 से 8 अप्रैल तक जेईई मेन सत्र 2 की परीक्षा आयोजित करेगा। एनटीए 304 शहरों में 618 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करेगा, जिसमें सत्र 2 के लिए भारत के बाहर के 15 शहर भी शामिल होंगे। जिन लोगों ने अपना पहला प्रयास पहले ही दे दिया है, उन्हें भी जेईई मेन्स अप्रैल सत्र में पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में बैठने की अनुमति दी जाएगी। यदि कोई उम्मीदवार दोनों सत्रों में उपस्थित होना चाहता है, तो मेरिट सूची और जेईई मेन एआईआर रैंक सूची तैयार करने के लिए जेईई मेन 2025 एनटीए के सर्वश्रेष्ठ स्कोर पर विचार किया जाएगा।
अगली खबर
]JEE Main 2025 Result: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट के आंकड़े; सामान्य श्रेणी से 12 टॉपर, 1 महिला अभ्यर्थी शामिल
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से सत्र 1 जेईई मेन रिजल्ट 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने 22 से 30 जनवरी, 2025 के बीच जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन किया था।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी