SHRESHTA NETS Exam City Slip 2025: एनटीए श्रेष्ठ एनईटीएस सिटी स्लिप exams.nta.ac.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | May 21, 2025 | 01:28 PM IST | 1 min read
एनटीए श्रेष्ठ एनईटीएस एग्जाम सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने लक्षित क्षेत्रों में उच्च कक्षाओं के छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा योजना राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा 2025 (SHRESHTA NETS 2025) के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। पंजीकृत उम्मीदवार एनटीए की वेबसाइट exams.nta.ac.in पर श्रेष्ठ एनईटीएस एग्जाम सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते है।
एनटीए श्रेष्ठ एनईटीएस एग्जाम सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। सिटी इंटीमेशन स्लिप में कैंडिडेट अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकते हैं। श्रेष्ठ एनईटीएस 2025 एडमिट कार्ड बाद में exams.nta.ac.in/SHRESHTA पर जारी होगा।
आधिकारिक नोटिस के एनटीए ने कहा कि, “कैंडिडेट कृपया ध्यान दें कि यह SHRESHTA (NETS)-2025 के लिए एडमिट कार्ड नहीं है। यह उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र के शहर के आवंटन के लिए एक अग्रिम सूचना है। श्रेष्ठ (नेट्स)-2025 का प्रवेश पत्र बाद में जारी किया जाएगा।”
एनटीए श्रेष्ठ एनईटीएस 2025 परीक्षा परीक्षा 1 जून (रविवार) को दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक पेन एवं पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। श्रेष्ठ नेट्स 2025 आवेदन फॉर्म भरने की तिथि 15 मार्च से 5 मई, 2025 तय की गई थी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा कि, “यदि किसी अभ्यर्थी को श्रेष्ठ (नेट्स)-2025 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड में कठिनाई हो रही है, तो वह 011-4075900 पर संपर्क कर सकता है या shreshta@nta.ac.in पर ईमेल कर सकता है।”
SHRESHTA NTA Admission 2025: कैसे डाउनलोड करें?
SHRESHTA NETS सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करने के चरण नीचे दिए गए हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट, exam.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘सिटी स्लिप लिंक’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- श्रेष्ठ परीक्षा सिटी स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी