NVS Admission 2025: एनवीएस कक्षा 9, 11 लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट के लिए पंजीकरण शुरू, परीक्षा 8 फरवरी को
Abhay Pratap Singh | October 1, 2024 | 02:30 PM IST | 2 mins read
जेएनवीएस लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तय की गई है।
नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने एनवीएस कक्षा 9 और कक्षा 11 के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट चयन 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.nic.in पर जाकर आखिरी तिथि या उससे पहले एनवीएस 2025 कक्षा 9, 11 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कक्षा 9, 11 चयन परीक्षा के लिए जेएनवी पंजीकरण 2025 की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तय की गई है। कक्षा 9 और 11 के लिए जेएनवीएसटी 2025 परीक्षा 8 फरवरी को आयोजित की जाएगी। JNVST 2025 सिलेक्शन टेस्ट सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
जेएनवीएसटी कक्षा 9 प्रवेश फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी फोटो, हस्ताक्षर, माता-पिता के हस्ताक्षर, शैक्षणिक मार्कशीट, वैध फोटो आईडी अपलोड करना आवश्यक है। एनवीएस 2025 प्रवेश परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न शामिल होंगे। पेपर हल करने के लिए दिव्यांग छात्रों को 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
JNVST Registration 2025: कक्षा 11 कट-ऑफ
जेएनवीएसटी 2025 का 60 अंकों में से कुल कट-ऑफ नीचे दिया गया है:
- सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) लड़कों का कट-ऑफ 21 है।
- सामान्य और ओबीसी लड़कियों के लिए कट-ऑफ 20 है।
- एससी/ एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 18 है।
JNV Admission 2025: टाई-ब्रेकिंग नियम
कक्षा 9, 11 के लिए टाई-ब्रेकिंग नियम के तहत यदि 60 में से अंक बराबर हों तो निम्नलिखित मानदंडों का पालन किया जाएगा:
- महिला उम्मीदवार को पुरुष उम्मीदवार की तुलना में प्राथमिकता दी जाएगी।
- यदि अभी भी बराबरी की स्थिति बनी है, तो मानसिक योग्यता स्कोर को छोड़कर 40 (दो विषयों) में से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।
- फिर भी यदि बराबरी हो तो पांचों विषयों में से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- इसके बाद, 100 अंकों में से उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- यदि टाई का समाधान अभी नहीं हुआ है तो कम आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी