PAU Training Course 2024: पीएयू ने 3 महीने के लिए एकीकृत फसल उत्पादन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम किया शुरू, आवेदन करें
Abhay Pratap Singh | July 4, 2024 | 06:48 PM IST | 2 mins read
एकीकृत फसल उत्पादन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के लिए इच्छुक उम्मीदवार 25 जुलाई तक www.pau.edu पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) ने तीन महीने की अवधि के लिए ‘एकीकृत फसल उत्पादन’ नाम से प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की शुरुआत की है। इंटीग्रेटेड क्रॉप प्रोडक्शन ट्रेनिंग कोर्स का आयोजन 1 अगस्त से 30 जुलाई 2024 तक किया जाएगा। इस कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
एकीकृत फसल उत्पादन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। कक्षा 10वीं पास आवेदक इंटीग्रेटेड क्रॉप प्रोडक्शन ट्रेनिंग कोर्स के लिए अंतिम तिथि 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवार अपने जिलों में कृषि विज्ञान केंद्रों, पीएयू के कौशल विकास केंद्र से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.pau.edu के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि-उन्मुख उद्यमों में युवा किसानों के तकनीकी कौशल को बढ़ाना और संसाधन संरक्षण को बढ़ावा देना है।
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए 30 जुलाई को सुबह 10:00 बजे कौशल विकास केंद्र में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए आवेदकों को हाई स्कूल प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की मूल प्रति व फोटोकॉपी लाना होगा।
चयनित उम्मीदवारों को सुरक्षा राशि के रूप में 1,000 रुपये का शुल्क जमा करना होगा, जिसे पाठ्यक्रम के सफल समापन के बाद वापस कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए पाठ्यक्रम शुल्क 1,000 रुपये है और आवास शुल्क 300 रुपये प्रति माह है। पाठ्यक्रम के सफल समापन के बाद उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
PAU 12-day Refresher Course: कृषि स्नातक उत्तीर्ण छात्रों के लिए
हाल ही में, 18 जून को पीएयू के कृषि महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ ने कृषि स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए विभिन्न कृषि पहलुओं पर अपने ज्ञान को अपडेट करने के लिए 12 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया था। इस कोर्स में कुल 349 छात्रों ने भाग लिया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी