PSEB Supplementary Results 2024: पंजाब बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट कक्षा 8, 10 और 12 के लिए pseb.ac.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | August 14, 2024 | 12:05 PM IST | 2 mins read
पीएसईबी पूरक परीक्षा परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) मोहाली ने कक्षा 8, 10 और 12 के लिए पीएसईबी सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी है। पंजाब बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर पीएसईबी 2024 पूरक परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
पंजाब बोर्ड सप्लीमेंट्री परिणाम 2024 डाउनलोड करने के छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं पूरक परीक्षा में उपस्थित हुए विद्यार्थियों को लॉगिन विंडो में रोल नंबर या नाम दर्ज करना होगा। पीएसईबी कक्षा 10, 12 की पूरक परीक्षा 4 से 19 जुलाई के बीच आयोजित की गई थी।
PSEB कक्षा 8, 10 और 12 सप्लीमेंट्री 2024 परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में अलग-अलग और कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। अधिक जानकारी के पंजाब बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 में शामिल हुए छात्रों को बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
PSEB Class 10th Result 2024: उत्तीर्ण प्रतिशत
पीएसईबी कक्षा 10वीं 2024 परिणाम में 97.24% स्टूडेंट पास हुए थे। पंजाब बोर्ड हाई स्कूल परिणाम 2024 में लड़कियों का पास प्रतिशत 98.11% रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.47% दर्ज किया गया। पिछले साल की तरह इस साल भी पंजाब बोर्ड 10वीं परिणाम में लड़कियां आगे रहीं।
PSEB Class 12th Result 2024: उत्तीर्ण प्रतिशत
पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं 2024 परिणाम में कुल 93.04 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। PSEB कक्षा 12वीं परीक्षा में शामिल 2,84,452 छात्रों में से 2,64,662 छात्र पास हुए। पीएसईबी इंटरमीडिएट परिणाम 2024 में लड़कियों का पास प्रतिशत 95.74% रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.74% दर्ज किया गया।
PSEB 2024 Supplementary Result: कैसे डाउनलोड करें?
छात्र नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से पंजाब बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘परिणाम’ टैब पर क्लिक करें।
- पीएसईबी 2024 कक्षा 8/ 10/ 12 पूरक परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आपको लॉगिन पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
- कैंडिडेट अपना लॉगिन क्रेडेंशियल रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी