Punjab Schools Bomb Threat: मोहाली के 16 प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, एफआईआर दर्ज
Press Trust of India | February 11, 2026 | 03:56 PM IST | 2 mins read
पुलिस ने कहा कि उन्हें स्कूल अधिकारियों ने सुबह 7:30 बजे से 8 बजे के बीच ईमेल के बारे में बताया। अधिकारियों ने इंस्टीट्यूशन की तलाशी ली और स्कूलों में सिक्योरिटी बढ़ा दी।
चंडीगढ़: पंजाब के मोहाली में 16 निजी विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले जिसके कारण विद्यालयों को खाली कराना पड़ा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गहन जांच के बाद कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। विद्यालय के अधिकारियों ने अभिभावकों को संदेश भेजकर छुट्टी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि स्कूल आ रहे छात्रों को वापस घर भेज दिया गया। मानव मंगल स्कूल, शिवालिक पब्लिक स्कूल और लर्निंग पाथ्स स्कूल उन विद्यालयों में शामिल हैं जिन्हें बम की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए।
पुलिस ने कहा कि उन्हें स्कूल अधिकारियों ने सुबह 7:30 बजे से 8 बजे के बीच ईमेल के बारे में बताया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन की पूरी तलाशी ली और स्कूलों में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।
Bomb Threat: सभी विद्यालयों की जांच पूरी की गई
मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हंस ने पत्रकारों से कहा, ''पुलिस अधीक्षकों, पुलिस उपाधीक्षकों और अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम को निरीक्षण टीम और बम निरोधक दस्तों के साथ विद्यालयों में भेजा गया।''
तलाशी अभियान में करीब 300 पुलिसकर्मी शामिल रहे। हंस ने कहा कि फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और चंडीगढ़ मुख्यालय के आस पास के जिलों से अतिरिक्त बल और विशेष टीम के सहयोग से सभी विद्यालयों की जांच पूरी कर ली गई।
Punjab Schools Bomb Threat: विस्फोटक सामग्री नहीं मिली
पुलिस ने कहा, ''विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।'' जिन विद्यालयों में तलाशी ली गई, उनमें एमिटी स्कूल, दून स्कूल, लर्निंग पाथ्स, गुरुकुल स्कूल, विवेक हाई स्कूल, पैरागॉन स्कूल, वाईपीएस स्कूल, लॉरेंस स्कूल और जेम पब्लिक स्कूल शामिल थे।
हंस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है तथा धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने और जांच करने के लिए मामला मोहाली के फेज-7 स्थित साइबर पुलिस थाना को सौंप दिया गया है। विद्यालयों को पहले भी धमकियां मिली थी।
Quick Watch
]अगली खबर
]Bihar Board Matric Exam 2026: बीएसईबी कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए गाइडलाइंस जारी, जूता-माेजा पहनने पर प्रतिबंध
बोर्ड ने निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए कई नियम लागू किए हैं, जिसमें परीक्षा केंद्र पर जूते और मोजे पहनने पर पूरी तरह से रोक शामिल है। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सिर्फ चप्पल पहनकर आना होगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी