Quad Scholarship: इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के इंजीनियरिंग छात्रों को भारत देगा 500,000 डॉलर की छात्रवृत्ति
Press Trust of India | September 23, 2024 | 10:40 AM IST | 1 min read
इस साल क्वाड लीडर्स समिट 2024 भारत में होनी थी, लेकिन राष्ट्रपति बाइडेन ने इसे अपने गृहनगर में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा।
विलमिंगटन: भारत ने इंडो-पैसिफिक के छात्रों को 500,000 अमेरिकी डॉलर मूल्य की 50 क्वाड छात्रवृत्तियां प्रदान करने की घोषणा की है। चौथे इन-पर्सन क्वाड समिट 2024 के बाद विलमिंगटन में इसकी घोषणा की गई। इसमें कहा गया है कि ये स्कॉलरशिप छात्रों को भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित तकनीकी संस्थान में 4 वर्षीय स्नातक इंजीनियरिंग कार्यक्रम करने में सक्षम बनाएंगी।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की मेजबानी में क्वाड लीडर्स समिट शनिवार (21 सितंबर) को उनके गृहनगर विलमिंगटन, डेलावेयर में आयोजित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने भाग लिया।
घोषणा में कहा गया है कि भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों में 4 वर्षीय इंजीनियरिंग कार्यक्रमों के लिए इंडो-पैसिफिक के छात्रों को 50 क्वाड छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिसका कुल मूल्य 500,000 अमेरिकी डॉलर होगा।
निजी संस्थाओं से ली जाएगी मदद
घोषणापत्र के अनुसार, क्वाड फेलोशिप विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नीति के क्षेत्र में नए लीडर्स का एक नेटवर्क तैयार कर रही है। क्वाड देशों की सरकारों ने अंतरराष्ट्रीय शिक्षा संस्थान के नेतृत्व में क्वाड फेलोशिप के दूसरे समूह का स्वागत किया।
पहली बार इस फेलोशिप में आसियान देशों के छात्रों को भी शामिल किया जाएगा। जापान सरकार इस फेलोशिप के छात्रों को जापान में अध्ययन करने में मदद कर रही है। घोषणापत्र में यह भी कहा गया है कि अगले समूह के लिए गूगल, प्रैट फाउंडेशन और वेस्टर्न डिजिटल जैसे निजी संस्थानों की मदद ली जाएगी।
बता दें कि इस साल क्वाड लीडर्स समिट 2024 भारत में होनी थी, लेकिन राष्ट्रपति बाइडेन ने इसे अपने गृहनगर में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। यह शिखर सम्मेलन राष्ट्रपति बाइडेन और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के पद छोड़ने से पहले एक विदाई समारोह के तौर पर देखा जा रहा है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी