Ragging News 2024: छात्रों को जागरूक कर रैगिंग खत्म की जानी चाहिए - पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री
Press Trust of India | August 4, 2024 | 02:51 PM IST | 1 min read
पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने स्कॉटिश चर्च कॉलेज में एक कार्यक्रम के दौरान छात्रों को जागरूक करने की बात कही।
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने उच्च शिक्षण संस्थानों में रैगिंग को एक 'बीमारी' बताया है। उन्होंने कहा कि इसे सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी से खत्म किया जाना चाहिए। छात्रों में एक-दूसरे (सीनियर-जूनियर) के प्रति प्रेम भावना होनी चाहिए।
बसु ने स्कॉटिश चर्च कॉलेज में शनिवार (3 अगस्त) को आयोजित एक कार्यक्रम के संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सीनियर और जूनियर छात्रों को रैगिंग के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, “कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रबंधन की जहां रैगिंग के प्रति कई बर्दाश्त नहीं करने वाले नीति है, वहीं छात्रों को भी इस बुराई के खिलाफ जागरूक किया जाना चाहिए।”
मंत्री बसु ने कहा कि, “मैं सीनियर छात्रों से जूनियर छात्रों के प्रति प्रेम भाव दिखाने का अनुरोध करता हूं। साथ ही, मैं जूनियर छात्रों से भी सीनियर छात्रों का सम्मान करने और उनके प्रति प्रेम भाव दिखाने का आग्रह करता हूं।”
पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने सात अगस्त को राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू होने से पहले यह टिप्पणी की है। बता दें कि, राज्य में उच्च शिक्षण संस्थानों में कक्षाओं का संचालन 7 अगस्त से किया जाएगा।
पिछले वर्ष 10 अगस्त को जादवपुर विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष के स्नातक छात्र की कथित तौर पर रैगिंग के बाद हुई मौत की घटना पर बसु ने कहा कि संस्थान के अधिकारियों ने कई कदम उठाए हैं और उन्हें अद्यतन (अपडेट) जानकारी दी जा रही है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी