RBSE 12th Admit Card 2024: राजस्थान बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

Saurabh Pandey | July 23, 2024 | 08:27 AM IST | 1 min read

आरबीएसई 12वीं एडमिट कार्ड 2024 मिलने के बाद छात्रों को उस पर दिए गए सभी विवरणों की जांच करनी चाहिए और किसी भी विसंगति के मामले में अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।

Best Engineering colleges in Rajasthan

This e-book contains the list of 50 top B.Tech colleges in Rajasthan as well as types of courses offered, probable fees, college ranking and necessary entrance exams here.

Download EBook
आरबीएसई मुख्य या सैद्धांतिक परीक्षा 1 अगस्त 2024 से शुरू होगी। (प्रतीकात्मक-शटरस्टॉक)

नई दिल्ली : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) ने राजस्थान बोर्ड 12वीं की सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो छात्र कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होंगे, वे आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड 12वीं की सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षाएं 25 जुलाई से शुरू होंगी और 30 जुलाई 2024 को समाप्त होंगी। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।

सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा शुल्क

वे नियमित परीक्षार्थी जिनका सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा शुल्क संबंधित विद्यालय/केंद्र द्वारा ऑनलाइन जमा नहीं किया गया है, उन्हें 2200 रुपये का भुगतान करना होगा एवं स्वयं अध्ययन के लिए अभ्यर्थियों को 2250 रुपये का शुल्क सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर के नाम से भरकर परीक्षा केन्द्र पर जमा कराना होगा।

RBSE 12th Admit Card 2024: डाउनलोड का तरीका

  • आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अकाउंट में लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Also read HBSE 12th Compartment Result 2024: एचबीएसई 12वीं कम्पार्टमेंट परिणाम bseh.org.in जारी, ऐसे करें डाउनलोड

बता दें कि आरबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट 20 मई, 2024 को सभी स्ट्रीम- विज्ञान, वाणिज्य और कला के लिए घोषित किया गया था। आर्ट्स स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 96.88% दर्ज किया गया है, जबकि साइंस स्ट्रीम में 97.73% दर्ज किया गया है। कॉमर्स में पास प्रतिशत 98.95% दर्ज किया गया है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]