RBSE Exam 2026: आरबीएसई पूरक परीक्षा में शामिल छात्रों के पास आवेदन पत्र जमा करने का कल आखिरी दिन
Saurabh Pandey | September 30, 2025 | 03:23 PM IST | 2 mins read
यदि छात्र अंतिम तिथि के बाद आवेदन पत्र जमा करते हैं, तो उन्हें विलंब शुल्क भी देना होगा। नियमित छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों में आवेदन पत्र जमा करना होगा और निजी छात्र आवेदन पत्र जमा करने के लिए जिला मुख्यालय जा सकते हैं।
नई दिल्ली : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने एक नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि राजस्थान बोर्ड की पूरक परीक्षाओं में उत्तीर्ण / अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों के लिए मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवदेन और चालान नोडल केंद्रों पर जमा करने का 1 अक्टूबर 2025 आखिरी दिन है।
राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी 1 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2025 तक अपने आवेदन पत्रों में ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं।
RBSE Exam 2026: आवेदन शुल्क
नोटिस में कहा गया है कि विद्यालय एवं परीक्षार्थी मूल अंकतालिकाओं का इंतजार नहीं करें एवं परीक्षा शुल्क जमा कराने की कार्यवाही शीघ्र करें। परीक्षा शुल्क नियमित परीक्षार्थियों के लिए 600 रुपये तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए 650 रुपये निर्धारित है।
प्रायोगिक परीक्षा शुल्क 100 रुपये प्रति विषय अलग से देना होगा। विशेष योग्यजन (CWSN) तथा युद्ध में वीरगति को प्राप्त अथवा अपाहिज सैनिकों के पुत्र/पुत्रियों / पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों को परीक्षा शुल्क से मुक्त रखा गया है, लेकिन इन्हें टोकन शुल्क 50 रुपये जमा कराना होगा।
यदि छात्र अंतिम तिथि के बाद आवेदन पत्र जमा करते हैं, तो उन्हें विलंब शुल्क भी देना होगा। नियमित छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों में आवेदन पत्र जमा करना होगा और निजी छात्र आवेदन पत्र जमा करने के लिए जिला मुख्यालय जा सकते हैं।
RBSE Exam 2026: रेगुलर छात्रों के लिए आवेदन पत्र जमा करने की तिथि
वर्ष 2026 की परीक्षाओं में शामिल होने वाले समस्त नियमित परीक्षार्थियों के ऑनलाइन परीक्षा आवेदन-पत्र भरने एवं शुल्क जमा कराने की अन्तिम तिथियों में संशोधन किया गया है। समस्त विद्यालयों को नियमित एवं स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, प्रवेशिका, वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के आवेदन-पत्र नोडल केन्द्रों पर निर्धारित तिथि 1 अक्टूबर 2025 तक जमा कराने होंगे। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
आरबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया स्कूलों द्वारा ऑनलाइन पूरी की जाएगी। उन्हें स्कूल का प्रोफाइल और आवेदन पत्र भरना होगा। इसके अलावा, स्कूल के प्रधानाचार्य को छात्रों का पात्रता प्रमाण पत्र भी प्राप्त करना होगा। पात्रता प्रमाण पत्र संख्या भरने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया अगले चरण में आगे बढ़ सकेगी। सभी विवरण भरने और स्कूल रिकॉर्ड से सत्यापन करने के बाद, वे छात्रों से हस्ताक्षर करवा सकते हैं।
अगली खबर
]RBSE Class 12th Result 2025: आरबीएसई कक्षा 12वीं का सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, जानें स्कोरकार्ड डाउनलोड प्रोसेस
आरबीएसई पूरक परीक्षाएं 6 से 8 अगस्त 2025 तक आयोजित की गई, जिनमें उन छात्रों ने भाग लिया था जो मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त नहीं कर पाए थे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी