RBSE Class 12th Result 2025: आरबीएसई कक्षा 12वीं का सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, जानें स्कोरकार्ड डाउनलोड प्रोसेस
Santosh Kumar | September 4, 2025 | 08:29 PM IST | 1 min read
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और उत्तीर्ण स्थिति जैसे विवरण शामिल है।
This e-book contains the list of 50 top B.Tech colleges in Rajasthan as well as types of courses offered, probable fees, college ranking and necessary entrance exams here.
Download EBookनई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आरबीएसई पूरक परीक्षाएं 6 से 8 अगस्त 2025 तक आयोजित की गई, जिनमें उन छात्रों ने भाग लिया था जो मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त नहीं कर पाए थे। आरबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
आरबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 को डिजिलॉकर के माध्यम से भी चेक किया जा सकता है, जहां छात्र अपने आधार नंबर या रोल नंबर के साथ लॉग इन करके डिजिटल आरबीएसई स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
RBSE 12th Result 2025: परिणाम में उल्लिखित विवरण
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं मार्कशीट में नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और उत्तीर्ण स्थिति जैसे विवरण शामिल है। इससे पहले, आरबीएसई ने 22 मई 2025 को कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित किए।
आरबीएसई कक्षा 12वीं का सप्लीमेंट्री परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र अब कॉलेज प्रवेश या अन्य शैक्षणिक अवसरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र इस परीक्षा में असफल रहेंगे, उन्हें अगले वर्ष फिर से मुख्य परीक्षा देनी होगी।
RBSE Compartment Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट?
छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "आरबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट" लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आवश्यक विवरण दर्ज करें और "सबमिट" पर क्लिक करें।
- परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट लें।
यदि छात्र अपने पूरक परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे पुनर्मूल्यांकन या स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, बोर्ड द्वारा आरबीएसई कक्षा 12वीं मूल मार्कशीट और उत्तीर्णता प्रमाण पत्र स्कूलों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।
अगली खबर
]NCERT Foundation Day: एनसीईआरटी के 65वें स्थापना दिवस पर शिक्षा मंत्री का संबोधन, दीक्षा 2.0 सहित कई पहल लॉन्च
इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में एनसीईआरटी की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। एनसीईआरटी के 65वें स्थापना दिवस समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी