Rajasthan Education Budget: 5 साल में 4 लाख भर्तियों का ऐलान, मेधावी छात्रों को मिलेंगे मुफ्त टैबलेट
Press Trust of India | July 10, 2024 | 02:29 PM IST | 2 mins read
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार ने 10 संकल्पों पर काम करने का फैसला किया है। कुमारी ने घोषणा की कि बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 27 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
नई दिल्ली: राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने आज यानी 10 जुलाई को भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश किया। पूर्ण बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने अगले 5 साल में 4 लाख लोगों की भर्ती करने, युवाओं के लिए नीतियां बनाने और 25 लाख ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचाने का ऐलान किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मेधावी स्कूली छात्रों के लिए भी बड़ा ऐलान किया।
वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार राज्य में नौ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे। साथ ही मेधावी स्कूली छात्रों को इंटरनेट के साथ मुफ्त टैबलेट दिए जाएंगे।
बजट की प्रमुख विशेषताओं में दो लाख घरों को बिजली कनेक्शन देना, काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर खाटू श्याम मंदिर में 100 करोड़ रुपये की लागत से कॉरिडोर का निर्माण तथा राजस्थान पर्यटन विकास बोर्ड का गठन शामिल है। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार ने 10 संकल्पों पर काम करने का फैसला किया है।
Also read Rajasthan University Result: राजस्थान विश्वविद्यालय ने दिसंबर 2023 सेमेस्टर परीक्षा परिणाम किया जारी
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य को 350 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने, पानी, बिजली और सड़क सुविधाओं में सुधार, नियोजित शहरी विकास और किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कुमारी ने घोषणा की कि बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 27 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
बता दें कि इससे पहले राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राज्य के अंतरिम बजट पेश करते हुए 1,000 करोड़ रुपये के महत्वपूर्ण प्रस्तावों का अनावरण किया था। ये धनराशि स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों और प्रशासनिक बुनियादी ढांचे की स्थापना और वृद्धि के लिए निर्धारित की गई है।
राज्य की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने आरोप लगाया कि पिछली अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में लाडपुरा, नसीराबाद, सिवाना और आहोर जैसे निर्वाचन क्षेत्रों की अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के लिए क्षेत्रों के विकास के लिए 1,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी