RBI Recruitment 2024: सरकार ने आरबीआई के डिप्टी गवर्नर पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए, मासिक वेतन 2,25,000 रुपये
Press Trust of India | November 4, 2024 | 05:19 PM IST | 2 mins read
नोटिस के अनुसार, एप्लीकेशन फॉर्मेट उम्मीदवारों के लिए https://financialservices.gov.in/ और https://rbi.org.in/ पर उपलब्ध हैं।
नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने आरबीआई के डिप्टी गवर्नर पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति डिप्टी गवर्नर माइकल देवव्रत पात्रा के स्थान पर होगी जिनका विस्तारित कार्यकाल 14 जनवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के डिप्टी गवर्नर का यह पद अर्थशास्त्रियों के लिए है। चयनित उम्मीदवार मौद्रिक नीति विभाग की देखरेख करेगा और दर निर्धारण समिति ‘मौद्रिक नीति समिति’ का सदस्य भी होगा।
सार्वजनिक घोषणा में उल्लिखित पात्रता मानदंडों के अनुसार, आवेदकों के पास भारत सरकार में सचिव या समकक्ष स्तर पर अनुभव सहित लोक प्रशासन में कम से कम 25 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए; या किसी भारतीय या अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक वित्तीय संस्थान में कम से कम 25 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
अधिसूचना में कहा गया कि, 15 जनवरी 2025 तक उम्मीदवारों की आयु 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए है तथा व्यक्ति पुनर्नियुक्ति के लिए पात्र होगा। इस पद पर मासिक वेतन 2.25 लाख रुपये (स्तर-17) होगा। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग में आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2024 है। केंद्रीय बैंक में चार डिप्टी गवर्नर होते हैं। मौद्रिक नीति विभाग की देखरेख के लिए एक अर्थशास्त्री, एक वाणिज्यिक बैंकर, तथा दो बैंक से लिए जाते हैं।
नोटिस में कहा गया, ‘‘ यह ध्यान देने योग्य है कि वित्तीय क्षेत्र नियामक नियुक्ति खोज समिति (एफएसआरएएससी) योग्यता के आधार पर किसी अन्य व्यक्ति की भी पहचान करने और सिफारिश करने के लिए स्वतंत्र है, जिसने पद के लिए आवेदन नहीं किया है।’’
इसमें कहा गया, ‘‘ समिति उत्कृष्ट उम्मीदवारों के संबंध में पात्रता और योग्यता/अनुभव मानदंड में छूट की भी सिफारिश कर सकती है।’’ एफएसआरएएससी की अध्यक्षता मंत्रिमंडल सचिव करते हैं। समिति के अन्य सदस्यों में वित्तीय सेवा विभाग के सचिव, आरबीआई गवर्नर और तीन बाहरी विशेषज्ञ शामिल हैं। पात्रा को पहली बार जनवरी 2020 में तीन साल के कार्यकाल के लिए डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया था। बाद में उन्हें दो बार एक साल का विस्तार दिया गया था।
RBI Deputy Governor Vacancy 2024: आवेदन कैसे करें?
आरबीआई की वेबसाइट https://rbi.org.in पर एप्लीकेशन फॉर्मेट उपलब्ध है। उम्मीदवारों को इसे भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ, " संजय कुमार मिश्रा, अंडर सेक्रेटरी (BO.1), डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेस, मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस, दूसरी मंजिल, जीवन दीप बिल्डिंग, पार्लियामेंट स्ट्रीट, नई दिल्ली- 110001, टेलीफोन नंबर- 011- 23747189, ईमेल- bo1@nic.in" पते पर भेजना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी