RBSE Board Exam 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा कल से शुरू, 19 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
Abhay Pratap Singh | February 11, 2026 | 08:54 AM IST | 2 mins read
बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होगी। बोर्ड ने प्रवेश पत्र अपलोड करने, परीक्षा केंद्रों पर सामग्री पहुंचाने के अलावा सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए आरबीएसई एडमिट कार्ड 2026 एक अनिवार्य दस्तावेज है।
बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि 10वीं (माध्यमिक) की परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी तक होंगी जबकि 12वीं (उच्च माध्यमिक) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक चलेंगी।10वीं की परीक्षा में 10 लाख 68 हजार 610 और 12वीं की परीक्षा में 9 लाख 58 हजार 72 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं के लिए राज्य भर में 6,191 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। राज्य के 15 जिलों में 51 केंद्र संवेदनशील माने गए हैं। इनमें सीसीटीवी लगाए गए हैं और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
Also read राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी की जनवरी 2026 की जिला एकेडमिक रैंकिंग, झुंझुनू पहले स्थान पर
बोर्ड के सचिव ने बताया कि इस बार पुलिस थानों और चौकियों में पेपर रखे जाएंगे। इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और परीक्षा संचालन समिति की होगी। आरबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा 2026 की समय सारणी 19 दिसंबर, 2025 को rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी की गई थी।
आरबीएसई बोर्ड टाइम टेबल 2026 के अनुसार, कक्षा 10 और 12वीं की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 तक बजे तक आयोजित की जाएगी। हालांकि, राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी को कंप्यूटर साइंस व इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस और 24 फरवरी को पेंटिंग दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक कराई जाएगी।
RBSE Board Exam Guidelines: परीक्षा दिवस निर्देश
छात्रों को परीक्षा केंद्र के अंदर स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, इयरफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है। परीक्षा कक्ष में पारदर्शी पानी की बोतल और स्टेशनरी सामग्री ले जा सकते हैं। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा हाल में उपस्थित होना होगा। प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
(पीटीआई से प्राप्त इनपुट के आधार पर)
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी