RBSE 5th, 8th Datesheet 2025: आरबीएसई कक्षा 5वीं-8वीं की डेटशीट जारी, 20 मार्च से एग्जाम, जानें टाइमटेबल
Santosh Kumar | February 16, 2025 | 02:31 PM IST | 1 min read
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरबीएसई कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 20 मार्च से और कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 7 अप्रैल से शुरू होंगी
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं की परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरबीएसई कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 20 मार्च 2025 से शुरू होंगी जबकि कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 7 अप्रैल 2025 से आयोजित की जाएंगी। राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्र इस लेख में आरबीएसई कक्षा 5वीं-8वीं की डेटशीट देख सकते हैं।
आरबीएसई कक्षा 8 की परीक्षाएं अंग्रेजी के पेपर से शुरू होंगी और 29 मार्च को गणित के पेपर के साथ समाप्त होंगी। दूसरी ओर, 5वीं की परीक्षा 2025 अंग्रेजी विषय से शुरू होगी और 16 अप्रैल को थर्ड लैंग्वेज के पेपर के साथ समाप्त होगी।
RBSE Class 5th Timetable 2025: आरबीएसई कक्षा 5वीं परीक्षा तिथि
छात्र नीचे दी गई तालिका में आरबीएसई 5वीं विषयवार परीक्षा तिथि देख सकते हैं-
|
परीक्षा तिथि |
विषय |
|---|---|
|
7 अप्रैल, 2025 |
अंग्रेजी (अनिवार्य) |
|
8 अप्रैल, 2025 |
हिन्दी |
|
9 अप्रैल, 2025 |
ईवीएस |
|
15 अप्रैल, 2025 |
गणित |
|
16 अप्रैल, 2025 |
तीसरी भाषा (संस्कृत, उर्दू, सिंधी) |
RBSE Class 8th Timetable 2025: आरबीएसई कक्षा 8वीं परीक्षा तिथि
छात्र नीचे दी गई तालिका में आरबीएसई 8वीं विषयवार परीक्षा तिथि देख सकते हैं-
| परीक्षा तिथि | विषय |
|---|---|
|
20 मार्च, 2025 |
अंग्रेज़ी |
|
22 मार्च, 2025 |
हिन्दी |
|
24 मार्च, 2025 |
विज्ञान |
|
26 मार्च, 2025 |
सामाजिक अध्ययन |
|
29 मार्च, 2025 |
गणित |
बोर्ड ने पिछले साल कक्षा 8 की परीक्षा के लिए ऊपरी आयु सीमा की घोषणा की। इसके अनुसार, 16 वर्ष से अधिक आयु के छात्र कक्षा 8 की परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे। पिछले साल, कक्षा 5वीं का पास प्रतिशत 97.06% और 8वीं 95.72% रहा।
हाल ही में, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन्स) 2025 सत्र 2 के साथ परीक्षाओं के टकराव से बचने के लिए राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया है।
अगली खबर
]Jharkhand School News: प्रश्नपत्रों की कमी के चलते रांची केंद्र पर देरी से शुरू हुई सीबीएसई बोर्ड परीक्षा
कुछ अभिभावकों ने कथित तौर पर देरी का कारण प्रश्नपत्रों की कमी बताया, जबकि केंद्राध्यक्ष ने तकनीकी समस्या को इसका कारण बताया। सीबीएसई ने समय रहते समस्या का समाधान कर दिया और छात्रों को अतिरिक्त समय दिया।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी