RBSE 9th, 11th Datesheet 2026: राजस्थान बोर्ड 9वीं, 11वीं के टाइम टेबल में संशोधन, 7 से 19 मार्च तक परीक्षाएं
Saurabh Pandey | February 9, 2026 | 02:52 PM IST | 1 min read
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने वार्षिक परीक्षाओं की तिथियों में भी संशोधन किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, आरबीएसई की कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं 7 से 19 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।
नई दिल्ली : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा के टाइम टेबल में संशोधन किया है। संशोधित शेड्यूल के अनुसार, बोर्ड द्वारा अब दोनों कक्षाओं की फाइनल परीक्षाएं 7 से 19 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।
शिक्षा विभाग के अनुसार पहले यह परीक्षाएं 1 अप्रैल 2026 से प्रस्तावित थीं, लेकिन नए शिक्षा सत्र को समय पर शुरू करने के उद्देश्य से परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। राजस्थान बोर्ड का शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा।
इसके साथ ही 9वीं और 11वीं का परिणाम घोषित करने की तिथि में भी संशोधन किया गया है। अब 9वीं और 11वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम 16 मई के बजाय 25 मार्च को जारी किया जाएगा।
नया शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से होगा शुरू
माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। विभाग का कहना है कि रिजल्ट जल्दी जारी होने से नया शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से समय पर शुरू किया जा सकेगा।
RBSE: 5वीं-8वीं में ऑटोमैटिक प्रमोशन खत्म
राजस्थान सरकार ने 5वीं और 8वीं कक्षा में ऑटोमैटिक प्रमोशन सिस्टम को समाप्त करने का निर्णय लिया है। अब इन कक्षाओं में छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट होने के लिए न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यदि कोई विद्यार्थी निर्धारित न्यूनतम अंक नहीं ला पाता है तो उसे फेल माना जाएगा।
RBSE Datesheet 2026: 45 दिनों में फिर होगी परीक्षा
नए नियमों के तहत यदि कोई विद्यार्थी न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाता है तो उसे सुधार के लिए 45 दिनों के भीतर दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए विशेष शिक्षण (रिमेडियल टीचिंग) की व्यवस्था भी की जाएगी।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी