RBSE Time Table 2025 (Out) Live: आरबीएसई 10वीं, 12वीं टाइम टेबल जारी; डायरेक्ट लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | January 15, 2025 | 11:26 PM IST | 6 mins read
पंजीकृत छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर आरबीएसई बोर्ड टाइम टेबल 2025 चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। पंजीकृत छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर आरबीएसई बोर्ड टाइम टेबल 2025 चेक कर सकते हैं। आरबीएसई 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 6 मार्च 2025 से शुरू होंगी। आरबीएसई 10वीं की परीक्षाएं 1 अप्रैल से तक होंगी और 12वीं की परीक्षाएं 5 अप्रैल तक जारी रहेंगी।
नवीनतम अपडेट के अनुसार, राजस्थान में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 एक साथ 6 मार्च से शुरू होगी। बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन राजस्थान ने इस बात की पुष्ट की है। आरबीएसई कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा 9 जनवरी से 8 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।
आरबीएसई 2025 टाइम टेबल में कक्षा का नाम, स्ट्रीम, परीक्षा तिथियां, विषय का नाम, विषय कोड, परीक्षा समय और परीक्षा दिशानिर्देश संबंधित आवश्यक जानकारी दी जाएगी। उम्मीद जताई गई है कि राजस्थान बोर्ड 2025 परीक्षा दोनों कक्षाओं के लिए एक पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Also read RBSE Exam Date 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की मुख्य परीक्षा एक साथ 6 मार्च से होगी शुरू
आरबीएसई परीक्षा 2025 उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। परीक्षा में असफल छात्रों को पूरक परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। पूरक परीक्षा में भी असफल होने पर छात्रों को अगले वर्ष फिर से परीक्षा देनी होगी।
आरबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए आरबीएसई हाल टिकट एक आवश्यक दस्तावेज है। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी और आवश्यक स्टेशनरी का सामान लाना होगा।
RBSE 10th, 12th Time Table 2025: कैसे डाउनलोड करें?
राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे छात्र आधिकारिक वेबसाइट से आरबीएसई 2025 डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं:
- राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- फिर, कक्षा से संबंधित बोर्ड परीक्षा समय सारणी पीडीएफ डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2025 पीडीएफ प्रदर्शित होगा।
- छात्र इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी